ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा

By @dmin
Published: July 24, 2020
Share
सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा
सत्तरघाट के बाद अब सारण प्रमुख बांध टूटा, 500-600 गांवों पर छाया बाढ़ का खतरा
SHARE

गोपालगंज (एजेंसी)। बिहार में भारी बारिश से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब गोपालगंज में गंडक नदी पर बने एक और महासेतु पुल के एप्रोच रोड में दरार आ गई है। इस पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस पुल का निर्माण सत्तरघाट पुल बनाने वाली वशिष्टा कंपनी ने ही किया था।
इस महासेतु के ध्वस्त होने से चंपारण तिरहुत और सारण के कई जिलों का संपर्क टूट गया है। इस पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। बरौली के देवापुर में सारण प्रमुख बांध के अलावा मांझागढ़ प्रखंड के पुरैना में भी सारण बांध टूट गया है। इसके कारण गंडक नदी का तेज बहाव एनएच-28 की तरफ बढ़ रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों को अलर्ट करने का काम किया जा रहा है।
बांध टूटने से एनएच 28 पर बड़े वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। बांध टूटने से गोपालगंज का बरौली, मांझागढ़, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है। इन प्रखंडों में बसे करीब 500 से 600 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
गोपालगंज के इन चार प्रखंडों के अलावा सीवान और छपरा के इलाकों के भी बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना है। बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से पांच लाख लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। राज्य के 10 जिलों की स्थिति खराब हो गई है। सभी जिलों की बात करें तो 245 पंचायतों में तबाही का मंजर देखा जा सकता है।
जिस समय यह बांध टूटा उस वक्त गंडक में लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी का बहाव था। बांध टूटने के बाद लोग अपने मवेशियों को लेकर ऊंचे स्थानों की तरफ जाने लगे हैं। एक तरफ आसमान से लगातार बारिश हो रही है दूसरी तरफ पानी के तेज बहाव ने लोगों के लिए दोगुनी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। 

क्या सरकार किसानों की मांग पर विचार करेगी? कृषि मंत्री तोमर बोले- मैं अभी हां भी नहीं कह सकता और ना भी नहीं
पदक विजेता हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये और नौकरी
बस्तर के स्कूलों में अब विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से लगेगी हाजिरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया जीपीएस लोकेशन
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर, सीएम बघेल ने जताया दुख
अभी आईसीयू में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर ने बताया सेहत का हाल….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Guidelines issued by the government regarding Independence Day celebrations: Program will be held with fewer guests, this will be visible स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश: कम मेहमानों के साथ होगा कार्यक्रम, ऐसा होगा नजारा
Next Article Relief to the pilot group from Rajasthan High Court राजस्थान हाईकोर्ट से पायलट गुट को राहत, मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने के निर्देश दिए

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?