रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि स्व. नैयर ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। सीएम बघेल ने स्व. श्री नैयर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट कर यह जानकारी दी है। सीएम बघेल ने ट्विट करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के गौरव व देश के प्रतिष्ठित पत्रकार स्व. रमेश नैय्यर जी निधन दुखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अपूरणीय क्षति है। मुझे उनसे लगातार मार्ग निर्देशन मिलता रहा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को संबल दे। ओम शांति…




