ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पदक विजेता हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये और नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

पदक विजेता हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ी होंगे मालामाल, मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़ रुपये और नौकरी

By @dmin
Published: August 5, 2021
Share
Both the players of Haryana included in the medal winning hockey team will be rich
Both the players of Haryana included in the medal winning hockey team will be rich
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की शानदार जीत से टीम में शामिल खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को एलान किया कि हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाडिय़ों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये और ग्रुप बी की नौकरी दी जाएगी। उन्हें खेल विभाग में सीनियर कोच के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा दोनों खिलाडिय़ों को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) प्लॉट रियायती दरों पर दिए जाएंगे। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हॉकी टीम में सोनीपत के सुमित कुमार और कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। 

सोनीपत के गांव कुराड़ के प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी सुमित के भाई अमित ने बताया कि उनकी मां दर्शना देवी का निधन छह माह पहले हो गया था। सबसे छोटा होने के कारण सुमित मां का सबसे अधिक लाडला रहा। वह भी मां पर जान छिड़कता था। मां की मौत के बाद वह काफी आहत हो गया था। वह मां की फोटो लगी लॉकेट को हमेशा अपने गले में रखता है। उसने मां की कानों की बालियों से लॉकेट बनवाया था। उसी लॉकेट को वह मां का आशीर्वाद मानता है। बेटे की जीत पर परिवार ने घेवर बांटकर खुशी मनाई। 

इससे पहले हॉकी टीम की जीत और उसमें पंजाब के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन से खुश पंजाब के खेल मंत्री राणा सोढी ने एलान किया था कि उनकी सरकार पदक विजेता हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये देगी। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद वो करिश्मा कर दिखाया जिसका इंतजार हर भारतीय को था। हालांकि ये इंतजार पंजाब और हरियाणा में ज्यादा था क्योंकि टीम में इन प्रदेशों का ही दबदबा है। गुरुवार सुबह जैसे ही टीम ने जर्मनी को मात दी, दोनों प्रदेशों में जश्न शुरू हो गया। मैच में शुरुआत में पिछडऩे के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था। 

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा शामिल
फिर बढ़ा खतरा: स्कूलों में फैल रहा कोरोना, पिछले तीन दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित
किसानों की शिकायत पर सख्त कार्रवाई…. गीदम धान खरीदी केन्द्र प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त
जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक… प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
SBI के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपए तक की बीमा, प्रीमियम का भी झंझट नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Shutdown taken at Morid Filter Plant, Commissioner arrived to see repair work मोरिद फिल्टर प्लांट में लिया शॅट डाउन, आयुक्त पहुंचे मरम्मत कार्य देखने…. लैब रिपोर्ट देख दिए निर्देश
Next Article सात अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल करेंगे बुनकर सेवा केंद्र रायगढ़ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?