ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने बीएसपी का किया भ्रमण… भिलाई बिरादरी को और बेहतर करने के लिए किया प्रेरित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने बीएसपी का किया भ्रमण… भिलाई बिरादरी को और बेहतर करने के लिए किया प्रेरित

By @dmin
Published: June 12, 2021
Share
SAIL Chairman Soma Mandal visited BSP… Inspired Bhilai fraternity to do better
SAIL Chairman Soma Mandal visited BSP… Inspired Bhilai fraternity to do better
SHARE

भिलाई। सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने अपने भिलाई प्रवास के दूसरे दिन सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का विस्तृत भ्रमण किया और संयंत्र के निष्पादन की समीक्षा की। सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने अपने भ्रमण का प्रारंभ सर्वप्रथम बीएसपी के जम्बो कोविड केयर सेंटर में वृक्षारोपण कर किया। इस अवसर पर सेल के डायरेक्टर (टेक्नीकल, प्रोजेक्ट्स व रा-मटेरियल) हरिनंद राय तथा संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज श्री अनिर्बान दासगुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मण्डल ने बीएसपी के जम्बो कोविड केयर सेंटर की सुविधाओं का अवलोकन किया और भिलाई बिरादरी की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
अपने भ्रमण की अगले पड़ाव में श्रीमती मण्डल मेन गेट स्थित सेफ्टी एक्सीलेंस सेंटर में आवश्यक सुरक्षा निर्देषों के साथ संयंत्र का भ्रमण प्रारम्भ किया। इस भ्रमण के दौरान वे सर्वप्रथम संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने नई सुविधा के रूप में लगने वाले बेस मिक्स प्लांट के साइट को भी देखा। उल्लेखनीय है कि बेस मिक्स प्लांट के माध्यम से विभिन्न रा मटेरियलस् को विशेषकर लौह अयस्क और फ्लक्स आदि को मिलाकर समरूप मिश्रण तैयार किया जाता है। इस अर्ध निर्मित कच्चे माल का उपयोग सिंटर प्लांट में बेहतर सिंटर के निर्माण में किया जाता है। इस प्रकार निर्मित सिंटर से सिंटर प्लांट की उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर सोमा मण्डल ने उपस्थित कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भिलाई से सेल को अनेक उम्मीदें हैं। अब तक हमने बेहतर किया है अब हमें और बेहतर करना है। इसके लिए हम सभी को थोड़ा-सा अतिरिक्त योगदान देना होगा। इसके बाद सोमा मण्डल ने सिंटर प्लांट-3 का अवलोकन करने के साथ ही एसपी-3 में बरगद वृक्ष का पुन: रोपण कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इसी क्रम में उन्होंने सिंटर प्लांट-2 का भी भ्रमण किया। संयंत्र भ्रमण के इस कार्यक्रम के दौरान सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के माडेक्स इकाईयों के उत्पादन गतिविधियों से रूबरू हुई। इसके तहत ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3, बार एंड राड मिल (बीआरएम) तथा यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) का भ्रमण कर कार्मिकों व अधिकारियों की हौसला अफज़ाई की।
संयंत्र भ्रमण के पश्चात् सेल चेयरमेन सोमा मण्डल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज के सभागार में बीएसपी के युनियन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर वेज रिवीजन से लेकर श्रम कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विदित हो कि सेल चेयरमेन ने अपने प्रथम दिवस प्रवास के दौरान एमएसएमई एसोसिएशन, आफिसर्स एसोसिएशन तथा एससी/एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात की।
सेल के डायरेक्टर (टेक्नीकल, प्रोजेक्ट्स व रा-मटेरियल) हरिनंद राय ने जूम के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र के निष्पादन, योजना तथा रणनीति पर विस्तृत चर्चा कर संयंत्र प्रबंधन को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस बैठक में संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता सहित कार्पोरेट आफिस के ईडी (आपरेशन) देवदास एवं बीएसपी के संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री राकेश, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एके भट्टा, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एसके दुबे, कार्यपालक निदेशक (वक्र्स) अंजनी कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) एस रंगानी विशेष रूप से जुड़े हुए थे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के मुख्य महाप्रबंधकों ने भी इस समीक्षा बैठक में डिजिटली अपनी भागीदारी प्रदान की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा
महावीर जयंती पर स्वामी जी के जन्म कल्याणक पर निकली शोभायात्रा
जलवायु परिवर्तन पर नवा रायपुर में होगी कार्यशाला : पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा
ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया माओवादियों से भी खतरनाक, कहा- भगवा पार्टी की बैठकों को डिस्टर्ब करने भेजूंगी कुछ लोग
टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प हो रहा है साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा व मुंगेली जिले को मुख्यमंत्री ने दी 448.77 करोड़ रूपए की सौगात
Next Article Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases राहत भरी रिपोर्ट : तीसरी लहर में संक्रमित बच्चों के अधिक गंभीर बीमार होने के साक्ष्य नहीं

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?