ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जलवायु परिवर्तन पर नवा रायपुर में होगी कार्यशाला : पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जलवायु परिवर्तन पर नवा रायपुर में होगी कार्यशाला : पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा

By Mohan Rao
Published: November 27, 2024
Share
पद्मश्री उमा शंकर पांडे
SHARE

रायपुर। नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में 28 नवंबर को “सतत आवास और कृषि क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (SAPCC) के क्रियान्वयन” पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पद्मश्री उमा शंकर पांडे, जो इस कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि होंगे, अपने अनुभव साझा करेंगे।

बांदा जिले के जखनी गांव निवासी उमा शंकर पांडे ने बिना किसी सरकारी मदद के “खेत पर मेड़ और मेड़ पर पेड़” अभियान के माध्यम से अपने गांव में जल संरक्षण की क्रांति ला दी। उन्होंने पारंपरिक तरीकों से जल संरक्षण की तकनीकों को पुनर्जीवित किया और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जल संकट का समाधान किया। उनकी इस अनोखी पहल ने उन्हें न केवल देशभर में पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

इस कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और कृषि से जुड़े कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। इनमें आईआईटी मुंबई के क्लाइमेट स्टडीज विभाग के प्रोफेसर डॉ. रघु मर्तुगुड्डे और तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. पनीरसेल्वम एस प्रमुख रूप से शामिल हैं कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (SAPCC) के तहत सतत आवास और कृषि क्षेत्रों के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना और राज्य में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान ढूंढना है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव, ऋचा शर्मा, आईएएस, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी। उमा शंकर पांडे जैसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व की उपस्थिति इस कार्यशाला को एक नया आयाम देगी। उनकी सफलता की कहानी न केवल जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव कैसे लाए जा सकते हैं। उनका अनुभव और दृष्टिकोण कार्यशाला में जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के लिए ठोस समाधान खोजने में सहायक होंगे।

चीन ने भारतीय सेना को लौटाए अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए पांच नागरिक
पीएम मोदी ने किया ई-रुपी लॉन्च, बोले- डिजिटल भुगतान में जुड़ेगा नया आयाम… यहां पढ़े ई-रुपी के बारे में सबकुछ
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया नगर पंचायत टुण्ड्रा, भटगांव और बिलाईगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्षतों एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने छत से कूद कर दी जान, घटना से हड़कंप
एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : देवभोग पार्लर में चोरी, दुकान के छत की सीट काटकर घुसे चोर…. कैश- मोबाइल के साथ सिगरेट व चॉकलेट पार
Next Article राजधानी रायपुर में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता, 25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?