ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मई में देश के कई राज्यों की ओर से टीके की किल्लत की शिकायत के बाद अब केंद्र सरकार ने पहले ही जून माह के लिए राज्यों को टीके आवंटित कर दिए हैं। केंद्र ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि राज्यों को पहले ही यह पता हो कि उन्हें टीके का कितना कोटा मिलने वाला है। कोविन पोर्टल पर मौजूद 27 मई तक के आंकड़ों के मुताबिक, केंद्र की ओर से राज्यों को टीके की 22 करोड़ खुराकें मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से 20.1 करोड़ या 91.04 प्रतिशत का इस्तेमाल किया जा चुका है। इस आंकड़े में बर्बाद हुई खुराकें भी सम्मिलित हैं। भारत में 18 साल से ऊपर की आबादी को टीका देने के लिए टीके की 2.2 अरब खुराकों की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, औसतन हर दिन देश में टीके की 20 लाख खुराकें दी जा रही हैं। अभी तक सबसे ज्यादा खुराकें 3 से 9 अप्रैल के बीच वाले हफ्ते में दी गई थीं, जब 2.4 करोड़ टीके लगे थे। हालांकि, 22 से 28 मई के बीच यह आंकड़ा घटकर 1.16 करोड़ पर आ गया। साल के अंत तक सभी व्यस्कों को टीका दिए जाने के सुझावों के बावजूद अप्रैल की तुलना में मई माह में टीकाकरण 40 फीसदी घट गया। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों को जून महीने के लिए 4 करोड़ खुराकें आवंटित की हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि उसे टीके की कितनी खुराके मिलेंगी।

आवंटित की गई टीके की खुराकों में वह भी शामिल हैं, जिन्हें राज्य सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक से जून माह में खरीदेंगे। 45 साल से ऊपर की आयु वर्ग वालों के लिए टीकाकरण का खर्च केंद्र सरकार उठा रही है। हालांकि, 18 से 44 साल की आयुवर्ग वालों के लिए राज्यों को खुद ही टीके खरीदने हैं। हालांकि, जून माह में निजी अस्पताल वैक्सीन उत्पादकों से सीधे कितनी खुराके खरीद सकते हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
बता दें कि देशभर में 1 मई से 18-44 साल के लोगों के लिए भी टीकाकरण शुरू किया गया था। हालांकि, झारखंड़, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक ने टीके की कमी का हवाला देकर इस आयुवर्ग के लिए देर से टीकाकरण शुरू किया। हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे कई अन्य राज्यों ने टीके की कमी का दावा करते हुए बीच में टीकाकरण रोका।
हालांकि, अब केंद्र की ओर से टीके आवंटित किए जाने पर कुछ राज्यों ने आपत्ति भी दर्ज की है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा, ‘हमें कितने टीके मिलेंगे, इसको लेकर भेजी गई केंद्र की चि_ी से साफ है कि हमें कुछ वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ेंगे।

पहले से ही बिगड़ा है रसोई का बजट, और अब नींबू को भी लगी महंगाई की नजर
Transfer breaking : सरकार ने PWD विभाग के अफसरों का किया तबादला, एसई और ईई रेंज के अफसर इधर-उधर
First phase of elections : नक्सली खौफ के बीच मतदान के लिए मिलेंगे केवल इतने घंटे… जानिए किन सीटों पर है खतरा
नेहरू नगर में अटल परिसर का सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन, 50 लाख की लागत से होगा निर्माण
CG News : किसान के भेस में पेटला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे कलेक्टर, लापरवाही पर समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Indian Railways launches new facility, now goods will arrive directly at the train berth from home छत्तीसगढ़ के तीन शासकीय जिला अस्पतालों को उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र…. बीजापुर अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन एवं नारायणपुर व कवर्धा जिला अस्पतालों को लक्ष्य सर्टिफिकेशन
Next Article Chhattisgarh Commercial Tax Minister Singhdev attended GST Council meeting छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?