ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सत्ता का जहाज उड़ाने के लिए बेताब हैं सचिन पायलट, क्या चल रहा है ऑपरेशन लोटस?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

सत्ता का जहाज उड़ाने के लिए बेताब हैं सचिन पायलट, क्या चल रहा है ऑपरेशन लोटस?

By @dmin
Published: July 12, 2020
Share
Relief to the pilot group from Rajasthan High Court
Relief to the pilot group from Rajasthan High Court
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सुनिए। वह कह रहे हैं कि जब एक मुख्यमंत्री बन गया तो बाकी लोगों को शांत हो जाना चाहिए। अपना काम करना चाहिए। उनका यह इशारा और वार उपमुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट की तरफ है। सचिन पायलट अपना फोन बंद करके अज्ञातवास पर हैं। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर गांधी को पुराना वाद याद दिलाना चाहते हैं। सचिन पायलट के अनुसार बस। अब बहुत हो गया। सचिन पायलट के एक करीबी विधायक की माने तो राज्य की जनता अशोक गहलोत से काफी नाराज है और पायलट के साथ नाइंसाफी हो रही है। इस पूरे एपीसोड में सचिन पायलट को भी लग रहा है कि राजस्थान में सत्ता की जहाज उड़ाने का समय आ गया है।

Contents
  • राजस्थान को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष?
  • क्या ऑपरेशन लोटस चल रहा है?

राजस्थान को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष?

जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर में जहां भी कांग्रेस के नेताओं से बात कीजिए मानते हैं कि राज्य में गहलोत बनाम पायलट चल रहा है। अशोक गहलोत के खेमे ने राज्य में जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की सूचना को हवा दे रखी है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का दफ्तर अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शांत हैं। गहलोत के करीबी तो कहते हैं कि राज्य में उपमुख्यमंत्री पद का भी क्या मतलब है। वहीं सचिन पायलट के करीबी राजस्थान सरकार के एक मंत्री का कहना है कि यही हाल बना रहा तो राजस्थान में कांग्रेस का जनाधार गड़बड़ा जाएगा। वह कहते हैं कि सचिन पायलट का अपमान अच्छी बात नहीं है।

क्या ऑपरेशन लोटस चल रहा है?

पायलट के दोस्त, राहुल गांधी के बेहद करीबी ज्योतिरादित्य अब भाजपा के राज्यसभा सांसद चुन लिए गए हैं। राज्य में नई सरकार और उसमें सिंधिया के करीबी दर्जन भर से अधिक मंत्रियों को शपथ दिलाई जा चुकी है। क्या इसी तर्ज पर भाजपा राजस्थान में ऑपरेशन लोटस चला रही है? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तो यही कह रहे हैं। इस संदर्भ में भाजपा के दो नेताओं भरत मलानी और अशोक सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों नेताओं पर आरोप हैं कि इन्होंने कांग्रेस विधायकों से संपर्क करके उनके खरीद-फरोख्त की कोशिश की है। 

लॉकडाउन में VIP ट्रीटमेंट? मेडिकल इमरजेंसी के बहाने महाबलेश्वर गया था वधावन परिवार
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
नक्सलियों के गढ़ में पहुंची बीएसएफ तो बदली लोगों की जिंदगी
आईआईटी भिलाई की बड़ी उपलब्धि : दवाओं को सुरक्षित व प्रभावी बनाने विकसित की ‘स्मार्ट’ दवा-वितरण तकनीक
मुख्यमंत्री 21 मई को महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का करेंगे लोकार्पण, तीन एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है औद्योगिक पार्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: Reclamations were celebrated at the hotel near New Vasant Talkies बिग ब्रेकिंग: न्यू वसंत टाकीज के पास होटल में मना रहे थे रंगरेलियां, छावनी पुलिस की दबिश में सैक्स रैकेट का खुलासा
Next Article CISF introduced Mishaal: planting 2000 plants simultaneously सीआईएसएफ ने पेश की मिशाल: एक साथ किया 2000 पौधों का रोपण, 5000 पौधे रोपने का है लक्ष्य

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?