भिलाई। पावर हाउस न्यू वसंत टाकीज के पास स्थित एक होटल में रंगरेलियां मनाते छावनी पुलिस ने चार युवतियों के साथ आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस ने जब होटल में दबिश दी तो कमरे में चार युवतियां के साथ युवक धरे गए। सभी युवतियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस न्यू वसंत टाकीज के पास स्थिति होटल में शनिवार दोपहर बाद छावनी पुलिस ने रेड की। मुखबिर ने यहां बड़े पैमाने पर सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यहां से चार युवतियों को आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ हिरासत में लिया। छावनी थाने में पूछताछ के दौरान पता चला कि युवतियों का संबंध पश्चिम बंगाल से है। वहीं सभी युवक भिलाई व आसपास के हैं। छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह ने होटल से युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है, इनके खिलाफ पीटा एक्ट की कार्रवाई की गई है।




