ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
Share
Notification Show More
Latest News
दिवाली से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि
October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता

By @dmin Published October 18, 2021
Share
चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
चारपाई पर स्वास्थ्य सुविधाएं, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही खाट बांधकर बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचा पिता
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी है। वीडियो सतवास स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बाइक पर चारपाई बंधी दिख रही है। उस पर एक युवती लेटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती को इलाज के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाई, जिस कारण मजबूरन उसका पिता बाइक पर ही चारपाई बांधकर अस्पताल पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद देवास स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। 

विकलांग है युवती 
जानकारी के मुताबिक, खातेगांव तहसील के मिर्जापुर निवासी कैलाश की 19 वर्षीय बेटी विकलांग है। वह डेढ़ साल पहले घर के ही बाहर एक गड्ढ़े में गिर गई थी, जिसके बाद से उसकी कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है। कैलाश अपनी बेटी के इलाज के लिए अक्सर सतवास स्वास्थ्य केंद्र जाते हैं। यह वीडियो शनिवार का है, जब कैलाश अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।   

नहीं मिली थी एंबुलेंस 
बताया जा रहा है कि शनिवार को कैलाश ने एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन उन्हें एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। ऐसे में चार पहिया गाड़ी करके अस्पताल तक आने में उनके एक हजार से 1500 रुपये खर्च हो जाते। कैलाश का कहना है कि उन्होंने बेटी के इलाज के लिए तीन लाख रुपये ब्याज पर लिए हैं, ऐसे में ज्यादा खर्चा न हो इसलिए मजबूरन वे बाइक पर चारपाई बांधकर बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। 

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप 
वीडियो सामने आने के बाद सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कैलाश अपनी बेटी का इजाल कराने के लिए अक्सर अस्पताल आते हैं। इससे पूर्व में वे बेटी को एम्बुलेंस से ही उपचार के लिए लेकर आये थे, लेकिन उस दिन उन्हें एंबुलेंस क्यों नहीं मिल पाई, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम मिर्जापुर जाकर उसका उचित उपचार करेगी।

You Might Also Like

दिवाली से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

@dmin October 18, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप कोर्ट परिसर में वकील की हत्या, तमंचा फेंककर भागे कातिल, मचा हड़कंप
Next Article किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी किसानों के रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर असर, 50 ट्रेनों की आवाजाही रुकी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?