ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करौली में पुजारी की हत्या पर बवाल: भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल…. राहुल गांधी को लेकर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

करौली में पुजारी की हत्या पर बवाल: भाजपा सांसद ने राजस्थान सरकार पर उठाए सवाल…. राहुल गांधी को लेकर कही यह बात

By @dmin
Published: October 9, 2020
Share
Ruckus over killing of priest in Karauli: BJP MP raised questions on Rajasthan government
Ruckus over killing of priest in Karauli: BJP MP raised questions on Rajasthan government
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के करौली में एक पुजारी की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने सवाल किया कि क्या यही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भयमुक्त राजस्थान है, जिसका उन्होंने वादा किया था। वहीं, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राजस्थान में आज कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बच्चे, यहां पुजारी भी सुरक्षित नहीं हैं। बता दें कि करौली में एक मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। बाद में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर इस मामले में भाजपा ने राजस्थान सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
जयपुर ग्रामीण सीट से लोकसभा सांसद राठौर ने इस घटना के लिए अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि महीनों तक पांच सितारा होटल में रहने वाली सरकार केवल खुद की सुरक्षा कर सकती है, जनता की नहीं। उन्होंने कहा कि एनसीबी के डाटा के अनुसार महिलाओं के खिलाफ के अपराध के मामले में राजस्थान पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से अनुरोध करता हूं कि भाजपा शासित राज्यों में राजनीतिक पर्यटन करने की जगह राजस्थान पर ध्यान दें।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना की निंदा की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘सपोटरा, करौली में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है,सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है। घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच मंदिर की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक पुजारी बाबूलाल वैष्णव ने बताया था कि उनता परिवार मंदिर की 15 बीघा जमीन पर खेती करता था। आरोपी कैलाश, शंकर और नमो मीणा ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा निवासी बूकना थाना सपोटरा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस टीम बनाकर कर रही है। 

नल जल योजना के संचालन-संधारण के लिए पंचायतों को दिया गया प्रशिक्षण
Election Result: हिमाचल में नहीं चला मोदी मैजिक, भाजपा को 26 सीटों पर समेटकर कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, AAP का नहीं खुला खाता
ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की जांच 27 जून तक, कलेक्टर मीणा ने किया प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया का निरीक्षण
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया गरियाबंद में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ: ऑक्सीवन का किया लोकार्पण
भिलाई के एटीएम में सेंधमारी : एसबीआई के तीन एटीएम से लाखों पार, गैस कटर से काटकर निकाला कैश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated the Urban Gowthan in Risali गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया रिसाली में शहरी गौठान का लोकार्पण… कहा गोधन न्याय योजना से संवरेगी पशुपालन की तस्वीर
Next Article Impressed by the actions of the Congress government कांग्रेस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस में प्रवेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?