ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिमला में मनाया गया साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब ‘कल्चरल कारवां विरासत’ का जोरदार जश्न
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

शिमला में मनाया गया साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब ‘कल्चरल कारवां विरासत’ का जोरदार जश्न

By Om Prakash Verma Published October 17, 2024
Share
शिमला में मनाया गया साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब 'कल्चरल कारवां विरासत' का जोरदार जश्न
शिमला में मनाया गया साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब 'कल्चरल कारवां विरासत' का जोरदार जश्न
SHARE

शिमला में बिखरे साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब ‘कल्चरल कारवां विरासत’ के रंग
दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर, 2024 को सफलतापूर्वक हुआ
भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहा यह कार्यक्रम
भारत भर के जाने-माने कलाकारों ने साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत में की शिरकत

शिमला/ शिमला की खूबसूरत वादियों में भव्य और अत्यंत लोकप्रिय साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब ‘कल्चरल कारवां विरासत’ का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 13 और 14 अक्टूबर, 2024 को मॉल रोड पर स्थित गेयटी थियेटर में संपन्न हुआ। विभिन्न गतिविधियों ने इस सांस्कृतिक उत्सव की शोभा बढाई, जिनमें शास्त्रीय गायन, गज़ल गायन, पैनल चर्चा, कवि सम्मेलन, नाटक, दास्तानगोई, मुशायरा, कवि सम्मेलन, कव्वाली, शास्त्रीय नृत्य, सूफी और लोक गायन आदि शामिल रहे।

भव्य जश्न को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, जश्न-ए-अदब के संस्थापक, कुँवर रंजीत चौहान ने कहा, “साहित्योत्सव जश्न-ए-अदब कल्चरल कारवां विरासत 2024 भारतीय कला, संस्कृति और साहित्य का जीवंत उत्सव है। साहित्योत्सव एक ऐसा मंच है, जहाँ भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि का सम्मान किया जाता है। इसके माध्यम से हमारा उद्देश्य भारतीय कला, साहित्य, संगीत और नृत्य की अद्भुत धरोहर को जन-जन तक पहुँचाना है। ऐसे में, हम शिमला के लोगों के दिलों में साहित्य और कला के इस अद्वितीय उत्सव को जीवंत करने और नई पीढ़ी के मन में देश की अनमोल संस्कृति के प्रति सम्मान उत्पन्न का प्रयास कर रहे हैं।”

पहले दिन की शुरुआत रविवार, 13 अक्टूबर को श्री प्रबोध सक्सेना, आईएएस, मुख्य सचिव- हिमाचल प्रदेश सरकार और पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा के करकमलों द्वारा भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई। इसके बाद, ‘सुर साधना’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी बागडोर पद्म भूषण पं. साजन मिश्रा, स्वरांश मिश्रा और प्रसिद्ध हारमोनियम वादक पंडित धर्मनाथ मिश्रा ने संभाली। इसके बाद एक विशेष पैनल चर्चा हुई, जिसमें जाने-माने उपन्यासकार महेंद्र भीष्म और सुश्री भारती ने “हाशिएकृत तृतीयलिंगी समाज: चुनौतियाँ और बदलता परिदृश्य” पर संवाद किया। पद्मश्री डॉ. यश गुलाटी द्वारा सैक्सोफोन की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। ‘रक्स करती हुई तस्वीर नज़र आई है’ कार्यक्रम में नीलाक्षी राय द्वारा कथक की प्रस्तुति दी गई, और प्रोफेसर दानिश इकबाल ने इसका आख्यान किया। इसके बाद ‘शब्द-भाव कवि सम्मलेन’ का आयोजन हुआ, जिसकी कमान डॉ. ओम निश्चल, महेंद्र अजनबी, वेदप्रकाश वेद, अमन अक्षर, अभिषेक तिवारी और रामायण धर द्विवेदी के हाथों में रही। ‘शाम-ए-कव्वाली’ में नवाज़ साबरी ने अपने समूह के साथ मिलकर दिल छू लेने वाली एक से बढ़कर एक कव्वालियों के माध्यम से चार चाँद लगाए।

दूसरे दिन की शुरुआत पैनल चर्चा से हुई। इस दौरान, डॉ. ओम निश्चल, डॉ. पंकज ललित और डॉ. रहमान मुसव्विर अत्यंत महत्वपूर्ण विषय “हिमाचली साहित्य और हिंदी साहित्य के संगम का हिमाचल प्रदेश पर प्रभाव” चर्चा की। इसके बाद, “अपनी कहानी के अपने किरदार” कार्यक्रम के दौरान मशहूर अभिनेता और लेखक मनु ऋषि चड्ढा ने अपनी दमदार आवाज़ में कहानी वाचन किया। ‘फिल्मी बस्तियाँ शहरी सुपर स्टार’ पर जाने-माने अभिनेता जमील खान व फैज़ल मलिक और दमदार अभिनेता व लेखक मनु ऋषि चड्ढा के साथ कुँवर रंजीत चौहान की बातचीत ने तमाम दर्शकों को अपना बना लिया। इसके बाद, ‘गुदगुदी’ शीर्षक से एक नाटक का मंचन किया गया। यह हिंदी कॉमेडी नाटक मुंशी प्रेमचंद की सबसे मजेदार कहानियों पर आधारित था, जिसका निर्देशन और नाट्यकरण संजीव जौहरी ने किया। पल्लवी सेठ द्वारा भारतीय संगीत के साथ ऑपेरा फ्यूज़न की प्रस्तुति ने शाम में सबसे अलग समाँ बाँधने का काम किया। समापन समारोह के बाद दिलकश ‘सुखन बहार- मुशायरा’ का आयोजन हुआ, जिसमें फरहत एहसास, मदन मोहन दानिश, अज़्म शाकरी, जावेद मुशिरी, कुँवर रंजीत चौहान, डॉ. रहमान मुसव्विर, अमीर इमाम, विकास शर्मा राज़, अनस फैज़ी, हिमांशी बाबरा, शाकिर देहलवी और रंजन निगम जैसे प्रमुख कवि और शायर शामिल हुए।

गौरतलब है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और साहित्य को प्रोत्साहित करना और युवा पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत कराना था। इस दो दिवसीय उत्सव में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों ने शिमला के निवासियों और आगंतुकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। देश भर के सभी साहित्य और संस्कृति प्रेमी इस उत्सव में शामिल हुए और इस अद्वितीय यात्रा का महत्वपूर्ण बनें।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma October 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में दिन दहाड़े युवक से लूट, रास्ता रोककर बदमाशों ने लूट लिए 20 लाख रुपए… जांच में जुटी पुलिस
Next Article केजरीवाल की राह पर पीके के पदचिन्ह केजरीवाल की राह पर पीके के पदचिन्ह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?