भिलाई। रुआबांधा बस्ती में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा पुलिस बीट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर रूआबांधा बस्ती के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवेशित किया। भाजपा के सैकड़ो कार्यकताओं के कांग्रेस प्रवेश करने पर जितेंद्र साहू, हेमंत बंजारे, राकेश मिश्रा, मुकेश चंद्राकर, नीलेश चौबे, संतोष देशमुख, ब्लाक अध्यक्ष मुकुन्द भाऊ, पार्षद राजेन्द्र रजक, चंद्रकांत कोर्रे, चंद्रभान ठाकुर, नरेश कोठारी, ने स्वागत किया। कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले ने गृह मंत्री के द्वारा इस क्षेत्र में विकास गढऩे के लिए रिसाली नगर निगम बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आगामी दिनों में इस क्षेत्र का कायाकल्प कर छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ नगर निगम बनाने का वादा भी किया। रिसाली निगम बनाने के कुछ महीनों में ही कई करोड़ के कार्य कराए जा चुके है। चालीस वार्डो में सुनियोजित तरीके से विकास के लिए योजनाए भी बनाई जा रही है। जल्द ही निगम के नए कार्यालय भवन बनाने के लिए आयुक्त को निर्देशित भी किया। सभी चालीस वार्ड में नियुक्त वार्ड अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया गया। कांग्रेस में प्रवेश लेने वालों में दीपक चौहान, विजय निषाद, प्यारेलाल यादव, मोहन यादव, राजेश पाल, योगेश सूर्यवंशी, शंकर समद, मनीष गौतम, मुरारी खैरवार, विक्रम सिंह, टीकम सारथी, खिलेश्वर, डीके आदि शामिल रहे। इस अवसर पर बृजमोहन सिंह, अरुण सिसोदिया, इरफान खान, विष्णु शर्मा, संगीता सिंह, तरुण बंजारे, प्रेम साहू, विलास बोरकर, डोमार देशमुख, फखिर राम ठाकुर, अनूप डे, दिनेश पटेल, रमेश शिववंशी, अमन सोढ़ी, पेनुक नेताम, संजय पत्रों, दुधे जंघेल, पंचू राम निषाद, उषा सेन, रेवती तांडी, जय लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।





