रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंडरी थाना क्षेत्र में रहने वाली विदेशी युवती नीना बेदींनिस्को (25) गुरुवार तड़के खुदकुशी की। सुबह चार बजे उसने अपने बॉयफ्रेंड देवेन्द्र नगर निवासी दमरान फारूखी को सुसाइड का लाइव वीडियो भेजकर उससे माफी भी मांगी। नीना बेदींनिस्को मूल रूप से किर्गिस्तान की रहने वाली थी और राजधानी में टैटू आर्टिस्ट का काम कर रही थी। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Raipur Breaking : विदेशी युवती ने की खुदकुशी, बॉयफ्रेंड को भेजा लाइव वीडियो…. जांच में जुटी पुलिस




