ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी को अधमरा होने तक पीटा और मौत होने तक कमरे में रखा बंद…. जानें पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी को अधमरा होने तक पीटा और मौत होने तक कमरे में रखा बंद…. जानें पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: July 20, 2023
Share
सांकेतिक फोटो- मर्डर
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के उपरोड़ा गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेरहम पति ने पहले अपनी पत्नी को अधमरा होने तक पीटा और उसके बाद कमरे में बंद कर दिया। एक सप्ताह तक कमरे में बद रही महिला की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पेड़ से गिरने से पत्नी की मौत होने की जानकारी दी। पुलिस जांच शुरू की तो पहला शक पति पर गया और कड़ाई से पूछताछ करने पर सारी सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार उपरोड़ा गांव निवासी पूरन सिंह (45) अपनी पत्नी पर शक किया करता था। उसकी पत्नी विष्णु देवी (35) किसी काम के सिलसिले में बाहर जाए और वापस आने पर देरी की वजह जाने बिना उसकी पिटाई करता। लगभग सप्ताह भर पहले विष्णु देवी जंगल गई थी। वापस आने पर लेट होने के कारण पूरन सिंह ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई की। इस पिटाई से वह अधमरी हो गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी का इलाज कराने के बजाय उसे कमरे में बंद कर दिया। एक सप्ताह बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूरन सिंह थाने पहुंचा और पत्नी के पेड़ से गिरकर घायल होने और उसके बाद मौत होने की झूठी कहानी सुनाई।

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और आसपास पूछताछ की तो पता चला कि पूरन सिंह अपनी पत्नी पर शक करता है औश्र आए दिन उससे मारपीट करता है। इसके बाद पुलिस को पूरनसिंह पर ही शक हुआ और पूछताछ की गई। पूछताछ में पूरन सिंह ने अपनी पत्नी की पिटाई से मौत होने की बात बताई। मृतका के चार बच्चे हैं और उन्होंने ने भी अपने पिता की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 20 नए मामले… 14 हजार से ज्यादा सैंपलों की जांच… पॉजिटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत पर पहुंची
पीएम मोदी ने 75 हजार परिवारों को सौंपी घर की डिजिटल चाभी, बोले-हमने 3 करोड़ गरीबों को बना दिया लखपति
1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Raipur Breaking : विदेशी युवती ने की खुदकुशी, बॉयफ्रेंड को भेजा लाइव वीडियो…. जांच में जुटी पुलिस
Next Article खुद की जमीन छोड़ सरकारी जमीन पर बन रहा था मकान, निगम ने तोड़ा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?