ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे ने इस साल यात्रियों को लौटाए डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का गुम सामान, ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रेलवे ने इस साल यात्रियों को लौटाए डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का गुम सामान, ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल की पहल

By Mohan Rao
Published: October 26, 2023
Share
रेलवे ने लौटाए यात्रियों को करोड़ों के गुम सामान
SHARE

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में कुल 848 यात्रियों को मिला उनका गुम सामान

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस वर्ष रेल के सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत के तहत 848 यात्रियों को 1 करोड़ 73 हज़ार रुपए मूल्य के गुम सामान वापस लौटाया है । इसके अंतर्गत बिलासपुर डिविजन में 398 यात्रियों को 49 लाख 73 हज़ार रुपए का, रायपुर डिविजन में 312 यात्रियों को 86 लाख 82 हज़ार रुपए का तथा नागपुर डिविजन में 128 यात्रियों को 36 लाख 99 हज़ार रुपए का छूटा हुआ सामान वापस लौटाया है। गुम सामान मिलने के बाद यात्रियों के चेहरों पर रौनक लौटी क्योंकि उन्हे विश्वास ही नहीं था कि कभी उनका सामान मिल जाएगा।

बता दें भारतीय रेल में रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य पर पहुंचते हैं । यह सभी वर्गों के यात्रियों का ध्यान रखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करती है। इस कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित रेल सेवाएं देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाती है । यात्रा के दौरान यात्री अपने सामान के साथ यात्रा करते हैं लेकिन कई बार या तो वे अपना सामान ट्रेन अपने सीट पर ही भूल जाते हैं या कई बार उनका सामान गुम हो जाता है। स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही यात्री सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को चढ़ाते या उतारते है। इसके बाद सामान को रखने की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं, लेकिन जल्दबाजी में उनका कुछ सामान कभी-कभी ट्रेन या प्लेटफार्म पर छूट जाता है। इन समस्याओं के निवारण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘आपरेशन अमानत’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल दिन-रात पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।

सामान छूट जाए तो ऐसे करें शिकायत
रेलवे यात्रियों को उनके छूटे सामान को वापस करने के लिए रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नई पहल की है। यात्रियों का यदि कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है तो रेलवे सुरक्षा बल उसे सुरक्षित स्थान पर रखती है। गुम हुये सामान के लिए यात्रियों को  हेल्पलाइन नंबर 139 पर काल कर अपनी शिकायत दर्ज करानी होती है या स्टेशन पर संबन्धित कार्यालयों में अपनी समस्या दर्ज़ करनी होती है।  रेलवे सुरक्षा बल के जवान सामान की रिकवरी कर सत्यापन के बाद सामान संबन्धित यात्री को वापस सौंपते हैं।

इसके अतिरिक्त गुम हुए सामान के बारे में जानने के लिए सबसे पहले यात्री को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेलवे की वेबसाइट पर जाना होता है । इसके बाद ‘Passenger and Freight Services’ पर क्लिक करना होगा।  अब यात्री को संबंधित रेल डिविजन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद यात्री को रेल सुरक्षा बल के पास के पास रखे हुए सभी सामान की डिटेल्स मिल जाएंगी। यात्री अपने सामान की पहचान कर संबंधित डिविजन के रेल सुरक्षा बल के कार्यालय से संपर्क करके अपना सामान वापस प्राप्त कर सकते हैं।

आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा: सीसीटीवी कैमरा और मुख्य कंट्रोल सिस्टम को चालू करवाकर किया जांच
ओपी चौधरी पहुंचे नालंदा परिसर, आवश्यक सुधार और जरूरतों पर फोकस, छात्रों से की चर्चा
एससी का फैसला: डीए मामले में फिर से खुलेगी फाइल, रमन सिंह के करीबी रहे अमन सिंह पर कसेगा शिकंजा
हाट-बाजार क्लीनिकों में 82 लाख लोगों का इलाज, 1749 हाट-बाजारों में नियमित पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
गृहमंत्री की मंशा अनुरूप तैयार हो रहे कार्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण…. प्रस्तावित कार्यालय देखने के बाद एप्रोच रोड बनाने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय की नामांकन रैली 27 को, छावनी से लेकर हुडको तक होगी यात्रा
Next Article Big accident : तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार, तीन युवकों की मौत… चालक फरार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?