ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है-सीईओ राजीव कुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है-सीईओ राजीव कुमार

By Om Prakash Verma
Published: January 25, 2026
Share
वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है-सीईओ राजीव कुमार
वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है-सीईओ राजीव कुमार
SHARE

कंपनी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों के ज़रिए 780 से अधिक लड़कियों को अपने साथ जोड़ा
रायपुर/ भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमीनियम ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर ग्रामीण ओडिशा व छत्तीसगढ़ में अपने प्रचालन के आस-पास के इलाकों में लड़कियों और नवयुवतियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उद्देश्य-केन्द्रित कई हस्तक्षेपों के माध्यम से कंपनी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार करने, बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने तथा कौशल विकास के अवसरों का विस्तार करने पर काम कर रही है। इन सभी पहलों का मकसद लैंगिक असमानता को खत्म करना और पूरे ग्रामीण भारत में लड़कियों और नवयुवतियों के लिए एक समान भविष्य की रचना करना है।

इस साल के आयोजनों में 780 से ज्यादा लड़कियों ने हिस्सा लिया। इसमें खास कार्यक्रम जैसे मेंस्ट्रुअल हैल्थ और तरुणाई जागरूकता सत्र, शिक्षा व करियर संबंधी आकांक्षाओं पर बातचीत, डिजिटल साक्षरता से जुड़ी गतिविधियां और सृजनात्मक शिक्षण गतिविधियां शामिल थीं। किशोरियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और लीडरशिप पर बातचीत में हिस्सा लिया, जबकि छोटी बच्चियों को खेल-आधारित और अभिव्यक्ति गतिविधियों के ज़रिए जोड़ा गया, जिनका मकसद बुनियादी कौशल निर्माण था। विद्यार्थियों, माता-पिता, शिक्षकों, समुदाय के सदस्यों और महिला कर्मचारी वॉलंटियर्स ने इन सत्रों को सक्रियता से सुगम बनाया, जिससे सीखने और अभिव्यक्ति के लिए सुरक्षित व समावेशी परिवेश बन पाया।

इस मौके पर वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ राजीव कुमार ने कहा, ’’बेटियों को सशक्त बनाना सिर्फ एक दिन किया जाने वाला काम नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली ज़िम्मेदारी है। वेदांता एल्युमीनियम में हमारा मानना है कि जब लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और कौशल के साथ सहयोग किया जाता है, तो वे अपने परिवारों और समुदायों के लिए बदलाव की ताकत बन जाती हैं। अलग-अलग जगहों पर हमारी पहलें एक ऐसा माहौल बनाने पर हमारे ध्यान को दर्शाती हैं, जहां हर लड़की आत्मविश्वास के साथ सीख सके, आगे बढ़ सके और नेतृत्व कर सके।’’

सभी स्थानों पर हुई मुख्य गतिविधियां:

-माइंस (ओडिशा):
o कुरालोई, जमखानी और घोघरपल्ली के सरकारी स्कूलों में मासिक धर्म और तरुणाई के बारे में जागरूकता सत्र, डिजिटल सशक्तिकरण पर चर्चा और लैंगिक समानता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे 430 से ज्यादा किशोरियों तक पहुंचा गया।

-झारसुगुडा (ओडिशा):
o जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें एक चिकित्सीय पेशेवर द्वारा मासिक धर्म स्वास्थ्य पर एक परस्पर संवादात्मक सत्र शामिल था, जिसमें 150 से ज्यादा किशोरियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और सेल्फ केयर पर बातचीत में हिस्सा लिया।

– लांजिगढ़ (ओडिशा):
o भवानीपटना स्किल सेंटर में ऐंगेजमेंट ऐक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिसमें निबंध और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं और एक प्रेरक बातचीत शामिल थी।

-बाल्को (छत्तीसगढ़):
o नंद घरों में सामुदायिक अगुवाई वाली गतिविधियों, गेम्स और सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य व शिक्षा पर खास चर्चाओं के ज़रिए यह दिवस मनाया गया, जिसमें बच्चियों, पेरेन्ट्स और किशोरियों सहित 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

इन पहलों के ज़रिए, वेदांता एल्युमीनियम शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और समावेशी सामुदायिक विकास के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए ज़मीनी स्तर पर अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल शुरू …. राज्य के पहले प्रदर्शन-वन की शुरूआत कोरिया जिले के ग्राम पंचायत आनी से… गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे वृक्षारोपण
माँ बम्लेश्वरी धाम डोंगरगढ़ से उलटे पांव भारत भ्रमण पर निकले मेहुल लखानी से मिले सीएम साय, यात्रा के लिए दी बधाई
ड्राइविंग लाइसेन्स के लिए ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र देने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़…. परिवहन मंत्री मो अकबर ने पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: विशेष पिछड़ी जनजातियों के 9 हजार 623 शिक्षित युवाओं को पात्रतानुसार मिलेगी तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की शासकीय नौकरी
वैज्ञानिकों की चिंता: टीका आने के बाद भी जीवन पहले जैसा होना मुश्किल है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, बीजापुर में 16 प्रेशर आईईडी और नक्सली सामग्री बरामद
Next Article 77वें गणतंत्र दिवस पर कोसा ने निकाली भव्य साइकिल रैली, फिटनेस और देशभक्ति का दिया संदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?