ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big accident : तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार, तीन युवकों की मौत… चालक फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big accident : तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार, तीन युवकों की मौत… चालक फरार

By Mohan Rao
Published: October 27, 2023
Share
बालोद में बड़ा हादसा
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना जिले के डोंडी थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात करीब आठ से 9 बजे के बीच की यह घटना है। हादसे के बाद कार सवार वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बाइक सवारों के शवों को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

घटना के संबंध में डौंडी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया की कार चालक कच्चे से डोंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान दुपहिया वाहन में तीन युवक डोंडी से अपने घर को लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान छत्रपाल कोर्राम पिता उत्तम कोर्राम 23 वर्ष ग्राम जुरहाटोला, जितेश दर्रो पिता स्वर्गीय वीर दर्रो 26 वर्ष ग्राम कुआं गोंदी और छूलेश्वर खुर्श्याम पिता घासी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुंवागोन्दी थाना डोंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जिस कार से हादासा हुआ वह बालोद के एक व्यापारी के नाम की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बच्चों में लर्निंग लॉस में आया सुधार: 90 प्रतिशत विद्यार्थी अपने कक्षा स्तर पर पहुंचे
लापरवाही व सुरक्षा मानकों की अनदेखी से ठेका कर्मी हादसे का शिकार, ठेका कंपनी व बीएसपी प्रबंधन पर FIR
सभी वर्गों के लिए हर तरह के अवसरों की समानता निर्मित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ निवास का लिया जायजा…. अधिकारियों से सुविधाओं की ली जानकारी
केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एलान: यूपी के कुशीनगर समेत चार शहरों में बनेंगे एयरपोर्ट… यहां पढ़े किन शहरों में बन रहे नए एयरपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे ने इस साल यात्रियों को लौटाए डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा का गुम सामान, ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल की पहल
Next Article CG Elections 2023 : आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?