ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Elections 2023 : आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Elections 2023 : आचार संहिता के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 32 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति जब्त

By Mohan Rao
Published: October 27, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अवैध संपत्ति के परिवहन को लेकर जांच दल अलर्ट है। प्रदेश के सभी जिलों में निगरानी दलों द्वारा सघन जांच की जा रही है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 32 करोड़ 75 लाख रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रूपए की नगद राशि शामिल हैं।

बता दें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के बाद सभी जिलों में पुलिस व निगरानी दलों द्वारा सघन रुप से जांच की जा रही है।

25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 76 लाख रूपए है। साथ ही 2946 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 47 लाख रुपए है भी जब्त किया गया है। सघन जाँच अभियान के दौरान 14 करोड़ 46 लाख  रूपए कीमत के  181 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।  इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 6 करोड़ 50 लाख रूपए है भी जब्त की गई हैं।

10854 लाइसेंसी हथियार जमा
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में 12499 लाइसेंसी हथियारों में 10854 हथियार जमा किये गये हैं, 3 जब्त किये गये हैं और 28 कैंसल किये गये हैं। आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1354 प्रकरण बनाये गये हैं और इसके अंतर्गत 1411 हथियार जब्त किये गये हैं। 81 लोगों को जिलाबदर किया गया है। एमवी एक्ट के अंतर्गत 4 लाख 74 हजार 84 प्रकरणों में 20 करोड़ 71 लाख 7 हजार 384 रुपए की कार्रवाई की गई है। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत 1 लाख 49 हजार 478 प्रकरणों में 1 लाख 91 हजार 108 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है तथा 1 लाख 13 हजार 210 बाउंड ओवर किये गये हैं।

खेल जगत के लिए खुशखबरी: हरियाणा की दो पहलवान बेटियों को मिला ओलंपिक का टिकट
‘मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन’ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय पोषण सप्ताह का सफल आयोजन, अच्छे स्वास्थ्य के दिए टिप्स
Big News:_अखिलेश तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा-आपके भरोसे पर उतरूंगा खरा
Breaking News : दुर्ग में अलका वाघमार ने 67 हजार से ज्यादा मतों से दर्ज की जीत, सभी 10 निगमों में अब भाजपा के महापौर
यूपी में बड़ा हादसा: गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, पांच की मौत, 11 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big accident : तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार, तीन युवकों की मौत… चालक फरार
Next Article पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 22 देशों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 22 देशों के प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?