ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे जीएम नीनू इटियेरा ने किया भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

रेलवे जीएम नीनू इटियेरा ने किया भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: November 16, 2024
Share
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर रेलवे जीएम नीनू इटियेरा
SHARE

भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने शनिवार को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। बिलासपुर जोन के जितने भी स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रही है, उसे चालू वित्त वर्ष के अंतिम तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन के रिनोवेशन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा शनिवारको बिलासपुर से स्पेशल सेलून में विंडो इंस्पेक्शन करते हुए भिलाई पावर हाउस स्टेशन पहुंची। यहां पर उन्होंने संरक्षा संबधी कार्यों तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ रायपुर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सहित अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने बिलासपुर से भिलाई पावर हाउस स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का स्पेशल सेलून की खिड़की से जायजा लिया।

भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर मीडिया से चर्चा के दौरान महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। जो भी काम चल रहें हैं उससे यात्री सुविधाओं में इजाफा होना है। रावघाट रेल लाइन को लेकर उन्होंने कहा कि इस परियोजना का काम ठीक ठाक चल रहा है। इसमें संबंधित एजेंसी को राज्य सरकार से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।

पावर हाउस स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के सामान्य तौर पर अवलोकन करने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के दौरे पर गई। इस दौरान उनके साथ भिलाई इस्पात संयंत्र के सीईओ अनिर्बान दासगुप्ता भी मौजूद रहे। भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा करने के बाद बिलासपुर वापसी से पहले रेलवे महाप्रबंधक नीनू इटियेरा भिलाई सहित कुछ और स्टेशन का भी निरीक्षण कर सकती हैं।

CG breaking : शराबी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, दूसरों से अवैध संबंध का था शक
गौठानों का इको सिस्टम देखकर जीका समूह के जापानी अधिकारी हुए प्रभावित…
पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग
बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
7 जुलाई को रायपुर में होगी किसान, जवान और संविधान जनसभा, विधायक देवेन्द्र ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी को कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश, डीओ कटने के 7 दिन के भीतर करें धान का उठाव
Next Article छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ : पांच नक्सली ढेर… दो जवान भी घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?