ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedMP NewsNational

बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज

By Om Prakash Verma
Published: May 12, 2025
Share
बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
बुंदेलखंड की रसोई से निकला हुनर बना देश की पहचान, ज़ाहिदा परवीन के सिर सजा विजेता का ताज
SHARE

बुंदेली शेफ सीज़न 2 का ग्रैंड फिनाले झाँसी में संपन्न, महिलाओं ने दिखाया स्वाद, सलीके और संकल्प का संगम
झाँसी/ बुंदेलखंड की गलियों से उठती देसी मसालों की सुगँध एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान बना चुकी है और इस पहचान को नई उड़ान दी ‘बुंदेली शेफ सीज़न 2’ ने। क्षेत्र के जाने-माने डिजिटल मीडिया चैनल, बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित पाक कला की इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 मई, रविवार को बुंदेलों के शहर झाँसी में हुआ, जहाँ सिर्फ व्यंजन ही नहीं बने, बल्कि इनके माध्यम से प्रतिभागी बुंदेलखंड की परंपरा को बखूबी सहेजती भी नज़र आईं। बुंदेलखंड के स्वाद को थाली में परोसकर, अपनी सादगी और आत्मविश्वास से जजेस का दिल जीतने वाली ज़ाहिदा परवीन बुंदेली शेफ सीज़न 2 की विजेता बनीं। वहीं, रश्मि ठाकुर पहली रनर अप रहीं और पूनम रायकवार दूसरी रनर-अप रहीं। तीनों विजेताओं को ट्रॉफी, चाँदी की पायल और कई आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया। बाकी फाइनलिस्ट्स को भी सर्टिफिकेट और उपहार दिए गए। जज के रूप में शेफ संजय शर्मा के अतिरिक्त बुंदेली शेफ सीज़न 1 की विनर शमिता सिंह और शिवानी कमरिया भी मौजूद रहीं।

88 प्रतिभागियों से शुरू हुई इस अनोखी यात्रा का समापन तब हुआ, जब 5 फाइनलिस्ट्स ने आखिरी राउंड में अपनी प्रतिभा का ज़ायका सबके सामने परोसा। इन प्रतिभागियों में शामिल थीं झाँसी की ज़हीदा परवीन, पूनम रायकवार और साक्षी श्रीवास्तव, ललितपुर की रुचि जैन और सागर की रश्मि ठाकुर। सभी ने यह साबित कर दिया कि किचन अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि पहचान भी है।

पारम्परिक परिधानों में फिनाले में पहुँची इन पाँचों प्रतिभागियों को मौके पर ही चुनौती मिली, जब दिग्गज फिल्म स्टार सुष्मिता मुखर्जी ने उन्हें ‘आलू के पराठे’ और ‘गुलाब जामुन’ बनाने के लिए कहा। चुनौती थी 2 घंटे में स्वाद, सजावट और प्रस्तुति, सब कुछ ऐसा हो जो जजेस का दिल जीत ले। जी-जान लगाकर प्रतियोगियों ने न सिर्फ लाजवाब व्यंजन बनाए, बल्कि अपनी टेबल की सजावट से भी माहौल को खास बना दिया। कुल मिलाकर, फैसले की कसौटी सिर्फ ज़ायका नहीं था। जजेस ने स्वाद, प्लेटिंग, टेबल डेकोरेशन और पहनावे के आधार पर निर्णय लिया।

बुंदेलखंड 24×7 के डायरेक्टर, आसिफ पटेल ने कहा, “इस कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि क्षेत्र की महिलाएँ अब सिर्फ रसोई तक ही सीमित नहीं हैं। वे अपनी कला और परंपरा को आत्मविश्वास के साथ मंच पर ला रही हैं। मेरी नज़र में सभी विजेता हैं, क्योंकि हर एक प्रतिभागी की थाली में बुंदेलखंड की कोई न कोई कहानी साँस ले रही थी। विजेताओं के साथ ही वह परंपरा भी जीती है, जिसे घर की चौखट से बाहर लाने का हौंसला सभी प्रतिभागियों ने दिखाया। सभी जजेस, शिवांगी तिवारी, दामिनी गौड़ और पूरी टीम का धन्यवाद्, जिनकी मेहनत से यह शो पूरे क्षेत्र के साथ ही देश में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।”

बुंदेलखंड 24×7 द्वारा आयोजित ‘बुंदेली शेफ सीज़न 2’ की इस अद्भुत यात्रा को सफल बनाने में कई स्पॉन्सर्स की अहम् भूमिका रही। रचनात्मक सहयोग में रुद्राणी कला ग्राम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का पीआर पार्टनर, पीआर 24×7 रहा, वहीं रसा एरोमा और माय कोकोनट्ज़ ने गिफ्ट पार्टनर के रूप में प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने का काम किया। इस पूरे आयोजन की डिजिटल उपस्थिति को विस्तार देने का कार्य ओओएच बाज़ार ने संभाला, जिसने इस सांस्कृतिक पाक यात्रा को और भी प्रभावशाली बना दिया।

बुंदेलखंड 24×7 के बारे में

बुंदेलखंड 24×7 (पूर्व में बुंदेलखंड ट्रूपल के नाम से प्रचलित) बुंदेलखंड क्षेत्र का तेजी से उभरता हुआ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बुंदेलखंड पृथक राज्य की माँग को बुलंद करते हुए, क्षेत्र की मूलभूत और बुनियादी समस्याओं को शासनिक-प्रशासनिक महकमें तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्रीय जन संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनते हुए, बुंदेलखंड 24×7 बुंदेली लोक संस्कृति व कला के संरक्षण के प्रति भी समर्पित भाव से कार्य कर रहा है, तथा स्थानीय कलाकारों को बुंदेली बावरा, बुंदेली शेफ इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सशक्त करने की दिशा में भी विशेष रूप से कार्यरत है। चैनल चुनावी प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनता और राजनेता के बीच एक ब्रिज की तरह कार्य कर रहा है।

इन राज्यों को मिला तोहफा, पीएम मोदी ने देश को समर्पित कीं 9 वंदे भारत एक्सप्रेस, कहा- इससे बढ़ रहा रोजगार
ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे पाटन, जामगांव में किया स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल का लोकार्पण
क्या है रेट्रो वॉकिंग? जानिए इससे कौन से 5 बड़े फायदे मिलते हैं…
Road Accident: पर्यटकों की बस बिलासपुर में पलटी, 16 यात्री घायल, चार को पीजीआई किया रेफर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…. टिकट वितरण, प्रत्याशी चयन व प्रचार प्रसार को लेकर जिला व ब्लाक पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai : स्पा सेंटर की आड़ में पॉस्टिट्यूशन, जुनवानी के अगम स्पा में पुलिस की रेड, संचालिका सहित पांच गिरफ्तार
Next Article फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?