ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG breaking : शराबी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, दूसरों से अवैध संबंध का था शक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG breaking : शराबी ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, दूसरों से अवैध संबंध का था शक

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी
SHARE

जशपुर Jashpur. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना 30 मई की रात की है। इस मामले में बुधवार को पुलिस को शिकायत मिली और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि शराबी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी वजह से उसने उसकी बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।  

मिली जानकारी के अनुसार मांझीटोला निवासी महेश राम बुधवार को थाने पहुंचकर बताया कि उसके बेटे ने उसकी बहू की हत्या कर दी है। महेश राम ने बताया कि उसका बेटे मिन्सू प्रजापति ने 10 साल पहले शंकरगढ़ निवासी युवती से शादी की थी। पति पत्नी दोनों ही शराब पीने के आदी है। उनका एक तीन साल का बेटा भी है। शराब के नशे में रोज मिन्सू प्रजापति अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर उसे गाली देता और मारपीट करता था।

30 मई की रात को भी दोनों पति पत्नी ने साथ में शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। मिन्सू प्रजापति ने पत्नी को यह कहते हुए पीटना शुरू कर दिया कि वह दूसरों से संबंध रखती है बात करती है। इस दौरान उसने हत्या के इरादे से घर में रखे लकड़ी का फारा एवं हाथ मुक्का जमकर पिटाई कर दी। मिन्सू प्रजापति अपनी पत्नी को तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। बीच बचाव करने जब महेश राम आया तो उसे भी मारने की धमकी दी।

हत्या के बाद मिन्सू प्रजापति फरार हो गया। इसके बाद महेश राम की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मिन्सू प्रजापति को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फारा आदि भी जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, आरक्षक सुरेश राम, विनय कुजूर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।    

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2610 नए केस… 15 की मौत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 21 हितग्राहियों को दी गई 23 लाख रूपए की सहायता राशि
अस्पताल में नर्स की भूमिका मां के समान, मरीजों की अपने बच्चों समान देखभाल करे:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
पुरानी पेंशन स्कीम पर सरकार का बड़ा निर्णय, केन्द्र सरकार की मनाही के सीएम बघेल ने बनाई यह स्कीम
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत कुछ ही घंटों के भीतर मितान ने घर पहुंचा कर दिया विवाह प्रमाण पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्पेश में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने 'अर्ध चंद्रमा' नाम दिया, वैज्ञानिकों ने किए कई खुलासे स्पेश में मिला नया चांद : पृथ्वी का लगा रहा चक्कर, नासा ने ‘अर्ध चंद्रमा’ नाम दिया, वैज्ञानिकों ने किए कई खुलासे
Next Article राष्ट्रीय रामायण महोत्सव: मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश – सीएम बघेल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?