ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीडब्लूडी मंत्री साहू और विधायक वोरा ने किया बोरसी-रुआंबांधा रोड निर्माण का भूमिपूजन…. 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पीडब्लूडी मंत्री साहू और विधायक वोरा ने किया बोरसी-रुआंबांधा रोड निर्माण का भूमिपूजन…. 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
PWD Minister Sahu and MLA Vora performed Bhoomipujan for the construction of Borsi-Ruambandha road
PWD Minister Sahu and MLA Vora performed Bhoomipujan for the construction of Borsi-Ruambandha road
SHARE

दुर्ग। बोरसी वृंदानगर से बीज निगम ज़ोन कार्यालय रुआंबाधा तक रोड निर्माण कार्य अब शुरू होगा। पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा ने आज कुल 9 करोड़ 94 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। बरसते पानी में बोरसी भाठा ज़ोन कार्यालय के पास हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव सहित एमआईसी मेंबर, पार्षद व स्थानीय नागरिक मौजूद थे। बोरसी वृंदानगर से बीज निगम कार्यालय रुआंबाधा तक रोड निर्माण कार्य की मांग पिछले 10 साल से की जा रही थी। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान विधायक अरुण वोरा ने रोड निर्माण कार्य शुरू करने की मांग करते हुए स्थानीय नागरिकों के साथ आंदोलन भी किया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद वोरा ने दोबारा पहल करते हुए निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई। वोरा ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रति आभार जताया है।
वोरा ने कहा कि बोरसी से रुआंबांधा को जोडऩे वाली सड़क पर यातायात बढऩे के कारण रोड चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। सड़क का डामरीकरण भी कई साल से नहीं हुआ था। दुर्घटना की संभावना के कारण भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कई बार सड़क निर्माण कार्य की मंजूरी देने की मांग की गई लेकिन शासन से स्वीकृति नहीं मिली। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रोड निर्माण कार्य की मंजूरी दी गई। वोरा ने पीडब्लूडी अफसरों से तय समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने कहा है।
भूमिपूजन के बाद कुल 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण अब शुरू हो जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 3 मीटर है। अब यहां 7 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। 10 स्थानों पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। आरसीसी ओपन ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य 6 माह में पूरा किया जाना है। भूमिपूजन के मौके पर एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, प्रेमलता साहू, सतीश देवांगन, अमित देवांगन, काशीराम रात्रे, भास्कर कुंडले, एल्डरमेन राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, रत्ना नामदेव, सुमीत वोरा, कुलेश्वर साहू, आयुष शर्मा,हरीश साहू, अजय गुप्ता, अंशुल पांडेय के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजुद थे।

रायपुर साहित्य उत्सव में ‘नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया’ पर परिचर्चा, सिनेमा और साहित्य के संबंधों पर हुआ विमर्श
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हर आँगन योग एवं वसुधैव कुटुम्बकम थीम पर नवम विश्व योग दिवस का आयोजन
Breaking News : दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी मार डाला, घर में घुसकर परिवार के सामने रेत दिया गला
मनरेगा की राशि में कटौती पर भड़के सीएम बघेल, कहा- यही है भाजपा का मजदूर विरोधी चरित्र
राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल…. शहरी गरीबों को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास…. 36 हजार 177 आवासों के लिए 1188.28 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत
Next Article कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी अब की खरीफ में मक्का के रकबे में 25 व अन्य अनाज की फसलों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित… दलहन और तिलहन का रकबा में 20 व 32 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?