ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब की खरीफ में मक्का के रकबे में 25 व अन्य अनाज की फसलों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित… दलहन और तिलहन का रकबा में 20 व 32 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अब की खरीफ में मक्का के रकबे में 25 व अन्य अनाज की फसलों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित… दलहन और तिलहन का रकबा में 20 व 32 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी
SHARE

रायपुर। खरीफ सीजन 2021 में धान, मक्का, अन्य अनाज सहित दलहनी, तिलहनी एवं अन्य फसलों की बुआई को लेकर कृषि विभाग द्वारा नए सिरे से लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि इस साल खरीफ सीजन में फसलों की बुआई का कुल रकबा 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर प्रस्तावित है, जो गत वर्ष 48 लाख 7 हजार 640 हेक्टेयर की बोनी की तुलना में लगभग 13 हजार 640 हेक्टेयर अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य में धान के साथ-साथ अन्य अनाज की फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धान के रकबे में 5 प्रतिशत की कमी करते हुए इसकी बुआई 36 लाख 95 हजार 420 हेक्टेयर में होगी, जब कि बीते खरीफ सीजन में धान की बुआई का रकबा 39 लाख 3 हजार 920 हेक्टेयर था। इस साल मक्के के रकबे में 25 प्रतिशत तथा अन्य अनाज की फसलों के रकबे में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। गत वर्ष मक्के की बोनी 2 लाख 6 हजार 630 हेक्टेयर में की गई थी, जिसे बढ़ाकर 2 लाख 58 हजार 230 हेक्टेयर तथा अन्य अनाज की फसलों का रकबा 71 हजार 290 हेक्टेयर से बढ़ाकर एक लाख एक हजार 840 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है।
कृषि मंत्री चौबे ने बताया कि राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल दलहनी फसलों के रकबे में 20 प्रतिशत और तिलहनी फसलों के रकबे में 32 फीसदी की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है। अन्य फसलों के रकबे में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष राज्य में एक लाख 19 हजार 300 हेक्टेयर में अरहर की बोनी की गई थी, जिसे बढ़ाकर एक लाख 29 हजार 670 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य बीते वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है। बीते खरीफ सीजन में उड़द की खेती एक लाख 49 हजार 780 हेक्टेयर में की गई थी, जिसमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इस साल इसकी खेती का रकबा एक लाख 80 हजार 340 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है। अन्य दलहन की फसलों का रकबा बीते वर्ष की तुलना में 44 हजार 320 हेक्टेयर से बढ़ाकर 56 हजार 660 हेक्टेयर किया जाना है। इस प्रकार कुल दलहनी फसलों का रकबा इस साल 3 लाख 76 हजार 670 हेक्टेयर किए जाना प्रस्तावित है। बीते खरीफ सीजन में दलहनी फसलों की खेती 3 लाख 13 हजार 400 हेक्टेयर में की गई थी। इस प्रकार दलहनी फसलों के रकबे में इस साल कुल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है।
कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य में तिलहनी फसलों जैसे सोयाबीन, मूंगफली सहित अन्य तिलहनी फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तिलहनी फसलों के रकबे में बीते वर्ष की तुलना में इस साल 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। बीते खरीफ सीजन में राज्य में कुल एक लाख 93 हजार 670 हेक्टेयर में तिलहनी फसलों की खेती की गई थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 2 लाख 55 हजार 490 हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य है।

ब्लू आउटफिट में हंसिका मोटवानी ने दिए सिजलिंग पोज, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये बढ़ाया… जाने अब क्या है इसकी कीमत
लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल…
Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
रायपुर में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो दोस्तों ने कर दी थी तीसरे की हत्या, बोरे में बंदकर फेंक दी लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PWD Minister Sahu and MLA Vora performed Bhoomipujan for the construction of Borsi-Ruambandha road पीडब्लूडी मंत्री साहू और विधायक वोरा ने किया बोरसी-रुआंबांधा रोड निर्माण का भूमिपूजन…. 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क
Next Article SßæS‰Ø ×´˜ææÜØ ·ð¤ ×éÌæçÕ·¤ भारत में कोरोना: 17 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, लगातार 22वें दिन नए मामलों से ज्यादा हुई रिकवरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?