ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, एक दिन पहले पेशी से लौटा था मृतक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, एक दिन पहले पेशी से लौटा था मृतक

By Mohan Rao
Published: August 11, 2023
Share
भिलाई तीन एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी
SHARE

भिलाई। एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय भिलाई तीन के परिसर में अहिवारा के बागडूमर ग्राम पंचायत के पंच सुखीराम रावत (32) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। सुखीराम एक दिन पहले ही गुरुवार को अपने एक साथी पंच के साथ पेशी के सिलसिले में भिलाई-3 के एसडीएम कार्यालय आया था। पेशी के बाद वह लौट गया लेकिन आज सुबह उसकी लाश कार्यालय परिसर में लटकी मिली। मामले मे पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की  सुबह 8 बजे के आसपास भिलाई 3 के एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने परिसर के बाउण्ड्रीवाल के ऊपर लगे लोहे के सरिया के सहारे शव को लटके देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल भिलाई -3 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान बागडूमर के पंच सुखीराम रावत के रूप में की गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बताया जाता है कि  सुखीराम रावत अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था। इसके बाद वे लौट गए थे। बाद में सुखीराम यादव वापस कब और कैसे यहां पहुंचा यह जानकारी नहीं मिल पाई है। उसने आत्महत्या क्यों की इसकी भी वजह सामने नहीं आई है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक की धारा 40 के तहत एसडीएम कार्यालय में पेशी चल रही थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

सीतापुर में भालू घुसा, ग्रामीणों को किया घायल… सूचना मिलने पर मंत्री अमरजीत भगत ने लिया संज्ञान… तत्काल भेजा बचाव दल
मिट्टी, मुरूम व रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई बनी पशुपालकों के लिए वरदान
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान : मोदी झारखंड से करेंगे शुभारम्भ तो छत्तीसगढ़ में साय संभालेंगे कमान
तीसरी लहर: हर दूसरा व्यक्ति निकल रहा कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : पैदा होते ही बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खूनी संघर्ष में युवक की मौत
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 299 # 11 August 2023

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?