ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरी लहर: हर दूसरा व्यक्ति निकल रहा कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीसरी लहर: हर दूसरा व्यक्ति निकल रहा कोरोना संक्रमित, संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी

By @dmin
Published: January 8, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। देश के कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर कहर बरपाने लगी है। कोलकाता में हर दूसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल रहा है। महानगर में संक्रमण दर बढ़कर 53.1 फीसदी हो गई है। पश्चिम बंगाल के राजधानी शहर में बीते 24 घंटे में 7484 नए कोविड-19 मरीज मिले। यह संख्या राज्य के सभी जिलों में इस दौरान मरीजों की तुलना में सर्वाधिक है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कुल 18,212 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की संक्रमण दर बढ़कर 26.21 हो गई है। शुक्रवार को राज्य में 69,158 टेस्ट किए गए थे, इनमें से 18, 212 लोग संक्रमित मिले।

कोलकाता की बात करें तो बीते एक सप्ताह में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। तीन जनवरी में शहर में शहर में 2801 नए केस मिले थे और चार लोगों की मौत हुई थी। इसके अगले तीन दिनों में यह संख्या दोगुनी होकर 6569 तक पहुंच गई। बुधवार को कोलकाता में 6170 नए केस मिले थे और पांच लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कोलकाता में ज्यादा संक्रमण की यह है वजह
चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि कोलकाता में ज्यादा मरीज मिलने की वजह बेकाबू भीड़ मुख्य है। महानगर में भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं। हाल ही में हुए कोलकाता नगर निगम के चुनाव, क्रिसमस व नए साल के जश्न के कार्यक्रमों ने भी संक्रमण दर बढ़ाई है।

अस्पतालों से कम हो रही छुट्टी
कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां बीते 24 घंटे में 3118 कोरोना संक्रमित मिले और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19,864 तक पहुंच गई। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17,11,957 तक पहुंच गई। राज्य में सक्रिय मरीज भी बढ़कर 51,384 हो गई है। एक और चिंता की वजह यह है कि अस्पतालों से छुट्टी की दर भी घटकर 95.84 हो गई है।

21 लाख लीटर पानी बहाने का मामला: SDO भी सस्पेंड, फूड इंस्पेक्टर सहित तीन प्रशासन ने कराया एफआईआर
120 वर्ग मीटर तक के निर्माण का नियमितिकरण कराने पर नहीं लगेगी पेनाल्टी… इस तरह से ले सकते हैं फायदा
नामी कंपनियों में नौकरी का मौका, दुर्ग-भिलाई के युवा कर सकेंगे आवेदन… जिला रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर कल
Durg Breaking : शाराबी भाई ने सब्बल मारकर की बड़े भाई की हत्या, मामूली विवाद में दिया वारदात को अंजाम
गुरू बाबा घासीदास ने मानव समाज को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल खतरनाक हो रही तीसरी लहर, अब एक दिन में 1 लाख 40 हजार नए केस
Next Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 12 नए मामले, कोई मौत नहीं, लगीं चार करोड़ वैक्सीन खुराक छत्तीसगढ़ में 2828 नए मामले सामने आए, तीन मरीजों की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?