ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पैदा होते ही बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खूनी संघर्ष में युवक की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पैदा होते ही बेटी के सिर से उठा पिता का साया, खूनी संघर्ष में युवक की मौत

By Mohan Rao
Published: August 11, 2023
Share
घटना स्थल पर मृतक
SHARE

भिलाई।  दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में बीती रात खूनी संघर्ष में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में दो गुट भिड़ गए और इस दौरान दूसरे गुट ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। जिस युवक की हत्या हुई उसकी साल भर पहले शादी हुई थी और एक दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाया और उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद कुम्हारी सहित आसपास के थानों की पुलिस एक्टिव हुई। फिलहाल चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ का काम करने वाले 27 वर्षीय कमल खूंटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सतनामी समाज के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर सर्वोदय ग्रीन सिटी कुम्हारी के पास विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी, डंडा, हथियार लेकर एक दूसरे को मारने पहुंच गए। इस दौरान उरला रायपुर निवासी कमल खूंटे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

उसकी हत्या के मामले में पड़ोस में रहने वाले भीखम चेलक का नाम सामने आया है। भीखम के साथ कुछ और आरोपी इस वारदात में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार तड़के से कुम्हारी सहित भिलाई तीन थाने के टीआई और सीएसपी छावनी, एएसपी संजय ध्रुप, सीएसपी क्राइम राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि विवाद के बाद युवक की हत्या की गई है। इस मामले में संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बेटी का चेहरा देखने से पहले हो गई मौत
बताया जा रहा है कि मृतक कमल खुंटे की पत्नी को गुरुवार की शाम को लड़की पैदा हुई है। लड़की का चेहरा तक उसने देखा नहीं और देर रात उसकी हत्या हो गई। वह देर शाम को अस्पताल से लौटकर घर आया। घर के पास बेटी होने की खुशी में वह फटाखा फोड़ने लगा। इसी दौरान नजदीक में ही पानठेला चलाने वाले भीखम चेलक से कमल खुंटे का विवाद हो गया। बाद में कमल खुंटे की रक्तरंजित लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया एक साल पूरा, 7 सालों के लिए है पर्याप्त ईंधन
ईडी की बड़ी कार्रवाई: राजधानी सहित इन जिलों में कारोबारियों के यहां छापा, दुर्ग में सीए के ठिकाने पर पहुंची टीम
भाजपा की जीत पर शिवसेना का तंज, मायावती और ओवैसी को दें भारत रत्न
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु की गरिमा हासिल कर चुका -रत्नावली कौशल
नो हेलमेट नो पेट्रोल : छत्तीसगढ़ में सख्ती से लागू होगा, 1 सितम्बर से पेट्रोल पंप एसोसिएशन शुरू करेगा अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक हफ्ते में बढ़ जाए इतना वजन तो हो जाइए सावधान, फेल हो सकता है हार्ट
Next Article भिलाई-3 एसडीएम कार्यालय में पंच ने लगाई फांसी, एक दिन पहले पेशी से लौटा था मृतक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?