ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे प्रमुख सचिव: डेंगू से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अब जियो टैगिंग की लेंगे मदद
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे प्रमुख सचिव: डेंगू से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए अब जियो टैगिंग की लेंगे मदद

By @dmin Published June 21, 2021
Share
Principal Secretary reached Dengue affected areas: Now to deal effectively with Dengue
Principal Secretary reached Dengue affected areas: Now to deal effectively with Dengue
SHARE

भिलाई। जिले में डेंगू पर नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई है आज इस पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि जियो टैगिंग जैसी तकनीक के साथ ही परंपरागत तरीकों से डेंगू के रोकथाम के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था भी सुदृढ़ रहेगी और इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। डेंगू पेशेंट्स के लिए प्लेटलेट्स आदि के इंतजाम के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रमुख सचिव ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों सेक्टर-4 एवं छावनी का निरीक्षण भी किया तथा यहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सजग रहकर डेंगू की रोकथाम की जा सकती है। इस दौरान एनआरएचएम एमडी डॉ प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी भी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव ने डेंगू के हॉटस्पॉट इलाकों में निगम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। निगम अधिकारियों ने बताया कि यहां सतत रूप से फागिंग तथा टेमीफोस आदि का वितरण किया जा रहा है इसके साथ ही कूलर आदि की जांच भी की की जा रही है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं अत: यह बेहद जरूरी है कि साफ पानी का जमाव कहीं भी नहीं होने दिया जाए इसके लिए प्रभावी रूप से प्रचार प्रसार किया जाए तथा डेंगू से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर रणनीति बनाई जाए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि इस संबंध में सघन मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि डेंगू को पनपने से रोका जा सके। डॉ. शुक्ला ने बताया कि जियो टैगिंग जैसी तकनीक से हॉटस्पॉट में कार्य करना बेहतर होगा और इससे अधिकाधिक मरीजों की पहचान हो सकेगी। जिले को 40 हजार टेस्टिंग किट भी प्रदान किए जाएंगे ताकि अधिकाधिक संख्या में लोगों की टेस्टिंग हो सके और डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
जियो टैगिंग के द्वारा डेंगू मरीजों के स्पॉट मैपिंग के निर्देश
मीटिंग में डॉ. आलोक शुक्ला ने जियो टैगिंग के द्वारा डेंगू मरीजों के स्पॉट मैपिंग के निर्देश दिए। इसके लिए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट में एक सेक्शन दिया जाएगा, जिसमें डेंगू के लक्षण से ग्रसित कोई भी व्यक्ति उस सेक्शन में जाकर अपने नाम, पते व मोबाइल नंबर के साथ अपने आपको जियो टैग कर सकता है। लक्षण के आधार पर मलेरिया, डेंगू और हेपेटाइटिस तीनों के विकल्प उपलब्ध हैं। जिसमें जानकारी देने वाले व्यक्ति को अपने लक्षण के आधार पर तीनों में से एक विकल्प को चुनना है। यह इस प्रक्रिया का प्राथमिक स्तर है। इसके बाद यह डाटा स्वास्थ्य विभाग में रिफ्लेक्ट होगा। जहां इस डाटा से संबंधित व्यक्ति का डिटेल लेकर लैब टेक्नीशियन वहां पहुंचेंगे और इसका सैंपल लेकर उसकी टेस्टिंग करेंगे। यदि टेस्टिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो उन व्यक्तियों को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उनका ट्रीटमेंट चालू कर दिया जाएगा। यह प्लेटफार्म सभी आम जनता के लिए खुला रहेगा और इसमें एसएमएस अलर्ट सिस्टम भी रखा जाएगा। इस तरह, तकनीक के इस्तेमाल से डेंगू रोकथाम की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सकेगी। डॉ. शुक्ला ने कहा कि हॉस्पिटल में भी डेंगू मरीजों के सर्वोत्तम इलाज पर सतत नजर रखें। प्लेटलेट्स आदि की त्वरित व्यवस्था के लिए सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य करता रहे।
डेंगू नियंत्रण पर युद्ध स्तर पर करना है काम
कलेक्टर ने कहा कि जिले में डेंगू नियंत्रण पर युद्ध स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आम जनता से लगातार अपील करें कि अपने आसपास के स्थानों में जल को इक_ा ना होने दें। जल जनित रोगों से बचाव के लिए वाटर सप्लाई सिस्टम में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पानी की टेस्टिंग विभिन्न स्तरों में की जाए, ताकि सभी को स्वच्छ पानी प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी लार्वा प्राप्त हो उसके आसपास के क्षेत्र को चिन्हित करके लार्वा को नष्ट करने का कार्य किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि एएनएम ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एएनएम एवं आरोग्य समिति की संयुक्त टीम प्रत्येक वार्ड में घर- घर सर्वे कर जन जागरूकता का कार्य करती रहे। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से इन कार्यों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin June 21, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना से राहत का दौर जारी: 88 दिनों बाद 53 हजार नए केस, 24 घंटे में गई 1422 मरीजों की जान
Next Article 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की बोली लगाएगा बीसीसीआई, आपात बैठक में लिया फैसला 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की बोली लगाएगा बीसीसीआई, आपात बैठक में लिया फैसला
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?