ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनबाड़ी भवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनबाड़ी भवन

By Poonam Patel
Published: August 18, 2026
Share
जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने
जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में देखने को मिल रही है, जहां विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नए आंगनबाड़ी भवन ने नौनिहालों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया है। कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।

मसीरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरामणी राजवाड़े बताती हैं कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित होता था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को बैठाने और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने में परेशानी होती थी। इससे अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी।

आंगनबाड़ी केंद्र की इस समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच बुधराम सिंह के समक्ष नए आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता रखी। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया। कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया।

सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन से बढ़ा बच्चों और अभिभावकों का भरोसा

नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब बच्चों को बारिश, धूप और मौसम की अन्य परेशानियों से सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है।

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

विकास की योजना से संवरा बचपन

मसीरा का नया आंगनबाड़ी भवन इस बात का उदाहरण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से बच्चों के विकास और अभिभावकों के विश्वास पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नया आंगनबाड़ी भवन न केवल आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को सुगम बना रहा है, बल्कि नौनिहालों को सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है।

भारतमाला योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन राजमार्ग होंगे शामिल…. मुख्यमंत्री के आग्रह पर मिली अनुमति…. राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ की लागत के राजमार्ग निर्माण कार्य होंगे
छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर होगा नौसेना के नए पोतों का नामकरण, प्रदेश में सेना भर्ती रैली का भी प्रस्ताव
मिशन-2023: सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग, मणिपुर घटना को लेकर भूपेश बोले-कुलबुला रहा चुनावी कीड़ा
Accident : मॉर्निग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को कंटेनर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर
चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें 27 फरवरी से लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवमहापुराण कथा के पहले ही दिन रीवा व गोरखपुर की सात संदिग्ध महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे
Next Article भूमि को भूखंड बनाने कॉलोनाइजर लाइसेंस अनिवार्य, अपार्टमेंट के लिए भी पंजीयन अनिवार्य

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?