ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ेंगे दाम: कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 66 करोड़ खुराकें ज्यादा दरों पर खरीदी जाएंगी… जाने आम लोगों पर इसका क्या होगा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बढ़ेंगे दाम: कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 66 करोड़ खुराकें ज्यादा दरों पर खरीदी जाएंगी… जाने आम लोगों पर इसका क्या होगा असर

By @dmin
Published: July 17, 2021
Share
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने देश की दोनों टीका कंपनियों से वैक्सीन की खरीदी के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनियां दाम बढ़ाने की मांग कर रही थीं। सरकारी सूत्रों के अनुसार अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड और कोवाक्सिन टीकों की 66 करोड़ खुराक नई दरों से खरीदी जाएगी। इसका ऑर्डर दे दिया गया है। अभी तक ये खुराक 150 रुपये की दर से खरीदी जा रही थीं। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिसंबर तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड की 37.5 करोड़ खुराकें और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की 28.5 करोड़ खुराकें खरीदी जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि अगस्त और दिसंबर के बीच कोविड-19 टीकों-कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 66 करोड़ और खुराकें क्रमश: 205 रुपये और 215 प्रति खुराक के हिसाब से खरीदी जाएगी, जिसमें कर शामिल नहीं होगा। कर सहित कोविशील्ड की कीमत 215.25 रुपये प्रति खुराक और कोवैक्सीन की 225.75 रुपये प्रति खुराक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अभी 150 रुपये प्रति खुराक की दर से दोनों टीकों को खरीद रहा है। मंत्रालय ने संकेत दिया है कि नई कोविड-19 टीका खरीद नीति के प्रभाव में आने के बाद से कीमतें संशोधित की जाएंगी। नई नीति के तहत मंत्रालय देश में दवा कंपनियों द्वारा निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगा।

दवा कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने दोनों दवा कंपनियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने को कहा है। टीका निर्माता कंपनियों ने भी संकेत दिया है कि उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश के समय प्रति खुराक 150 रुपये प्राप्त करना उनके लिए व्यवहारिक नहीं है। केंद्र सरकार ने प्रक्रिया के विकेंद्रीकरण की मांग के बाद इससे पहले राज्यों और निजी अस्पतालों को 50 प्रतिशत टीके की खरीद की अनुमति दी थी। हालांकि कई राज्यों द्वारा धन जुटाने समेत कई तरह की समस्याओं की शिकायत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ जून को टीका दिशानिर्देश की समीक्षा की घोषणा की। घरेलू टीका निर्माता कंपनियों को निजी अस्पतालों को अपने मासिक उत्पादन का 25 प्रतिशत देने का विकल्प दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1500 लाइन परिचारकों की होगी सीधी भर्ती… बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में स्थानीय निवासी होंगे पात्र… दसवीं पास को मिलेगा नौकरी का मौका
नाव टूटने से बड़ा हादसा, एक नवजात समेत 33 लोगों की मौत
रोहित-बोल्ट का तूफान: मुंबई ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब…. दिल्ली की हार
CG Big Accident : 11 केवी तार के संपर्क में आया मिक्चर मशीन, तीन मजदूरों की मौत
पश्चिम बंगाल में बिजली-पानी को तरस रहे लोगों का फूट पड़ा गुस्सा, ममता बनर्जी बोलीं- मैं माफी मांगती हूं या आप काट सकते हैं मेरा सिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 274 # 17 july 2021
Next Article Foundation with silver cane, worship of rocks माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ने की विधायक वोरा से सौजन्य भेंट…. वोरा ने कहा- नई पीढ़ी तक पहुंचाएंगे छत्तीसगढ़ की संस्कृति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?