ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोहित-बोल्ट का तूफान: मुंबई ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब…. दिल्ली की हार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

रोहित-बोल्ट का तूफान: मुंबई ने पांचवीं बार जीता आईपीएल का खिताब…. दिल्ली की हार

By @dmin
Published: November 11, 2020
Share
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
Explosives and Suicide Jackets found from ISIS terrorist Yusuf's house, a dreaded plan to detonate
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क दुबई। पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स चार बार चैंपियन रह चुकी मुंबई का किला नहीं ढहा सकी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए थे लेकिन मुंबई ने कप्तान रोहित की 51 गेंदों पर 68 रन की पारी की मदद से 18.4 ओवरों में पांच विकेट पर 157 रन बना लिए। 
दिल्ली के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से रोहित और क्विंटन डीकॉक (20) ने पहले विकेट पर 45 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सूर्यकुमार यादव (19) गलतफहमी में रनआउट हो गए लेकिन इशान किशन (33*) ने रोहित के साथ 47 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की राह दिखा दी। रोहित 17वें ओवर में आउट हुए लेकिन तब तक टीम की जीत तय हो चुकी थी। पोलार्ड (09), हार्दिक पंड्या (03) ने अनावश्यक ही विकेट गंवाए। अब तक जितने भी आईपीएल हुए वह रविवार को हुए हैं। पहली बार मंगलवार को हुआ और मुंबई के लिए मंगल ही रहा। 

दिल्ली की खराब शुरुआत  
इससे पहले दिल्ली की शुरुआत ही खराब हुई थी जब टीम ने 22 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मार्कस स्टोइनिस को पारी की पहली गेंद पर ही आउट कर दिया था। अगले ओवर में अजिंक्य रहाणे (02) भी उनका शिकार बने। जयंत ने शिखर धवन (15) को  पवेलियन भेज दिया।  दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (65) और ऋषभ पंत (56) ने चौथे विकेट पर 11.3 ओवरों में 96 रन की साझेदारी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही। अय्यर ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए जबकि पंत ने 38 गेंदों की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। यह पंत का इस सीजन में 15 पारियों में  पहला अद्र्धशतक रहा।

बोल्ट के पावरप्ले में 16 विकेट  
दिल्ली ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन फाइनल में फिट होकर लौटे बोल्ट ने प्रतिद्वंद्वी टीम की योजनाओं को शुरुआत में बड़ा झटका दिया। इस साल पावरप्ले में बोल्ट की गेंदबाजी बेहद घातक रही है। उन्होंने इस सीजन में पावरप्ले में फेंके अपने 36 ओवरों में 16 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2013 में मिशेल जानसन ने पहले छह ओवरों में इतने विकेट लिए थे।

स्पॉन्सरशिप के मामले में IPL ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुंचा 1000 करोड़ रुपये के पार
कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, बुध या गुरुवार को आ सकती है दूसरी सूची
150 भारतीयों को साथ ले गए तालिबानी, पूछताछ और पासपोर्ट किया चेक; मीडिया रिपोर्ट में दावा- काबुल एयरपोर्ट पर छोड़ा
बड़ा रेल हादसा: 10 बोगी पटरी से उतरी, अब तक 15 की मौत कई घायल
कोरबा में छलांग लगाने वाली छात्रा की लाश रायगढ़ में मिली, चार दिन बाद शव बरामद… मां ने लगाया प्रेमी पर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मरवाही में कांग्रेस की जीत पर युवा कांग्रेस ने अतिशबाजी कर मनाया जशन
Next Article NDA meeting today to form government in Bihar नीतीश कुमार बनेंगे सातवीं बार मुख्यमंत्री…भाजपा ने साफ किया… विधायक दल की बैठक में चुने जाएंगे नेता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?