ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संग्रहण सीजन 2026 की तैयारी तेज, संग्राहकों को दिए गए तकनीकी एवं सुरक्षा निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
'डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026' का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ का आयोजन में शामिल हुए कपिल देव, देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
September 15, 2026
सड़क किनारे पसरे पर पहुंचे सीएम साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’
September 15, 2026
जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी, 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे
जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी, 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे
September 15, 2026
पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया, बिरकोनी के दिनेश बने मिसाल
पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया, बिरकोनी के दिनेश बने मिसाल
September 15, 2026
महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका
महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका
September 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

संग्रहण सीजन 2026 की तैयारी तेज, संग्राहकों को दिए गए तकनीकी एवं सुरक्षा निर्देश

By Poonam Patel Published March 3, 2026
Share
तेंदूपत्ता बूटाकटाई कार्यशाला मानपुर में आयोजित
तेंदूपत्ता बूटाकटाई कार्यशाला मानपुर में आयोजित
SHARE

मोहला। मानपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जिला लघु वनोपज संघ द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 की तैयारियों के तहत वृहद तेंदूपत्ता शाख कर्तन बूटाकटाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रथम कार्यशाला 26 फरवरी 2026 को मोहला तहसील में सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि बसंत ऋतु में तेंदूपत्ता संग्रहण से पूर्व वैज्ञानिक पद्धति से शाख कर्तन करना अनिवार्य है। सही ऊंचाई और तकनीक से कटाई करने पर उच्च गुणवत्ता के पत्ते प्राप्त होते हैं, जिससे संग्राहकों को बेहतर पारिश्रमिक मिलता है।

वनमण्डलाधिकारी मोहला ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो वर्षों से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लगभग 36 हजार संग्राहक परिवारों द्वारा प्रतिवर्ष 56 हजार मानक बोरा से अधिक तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। संग्राहकों के खातों में ऑनलाइन माध्यम से प्रतिवर्ष 31 करोड़ रुपये से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। साथ ही वर्ष 2025 में संग्राहक परिवारों की महिला मुखिया को चरण पादुका भी प्रदान की गई है।

कार्यशाला में उप वनमण्डलाधिकारी मानपुर सुरेश पिपरे ने वन क्षेत्रों एवं आसपास आग न लगाने तथा आग लगने की स्थिति में तत्काल नियंत्रण करने पर जोर दिया। जिला उप प्रबंध संचालक योगेंद्र गांडेचा ने 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से बूटाकटाई पूर्ण करने और प्रत्येक संग्राहक परिवार द्वारा न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता संग्रहण सुनिश्चित करने का आग्रह कियाए ताकि सभी परिवारों को लघु वनोपज संघ की बीमा एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिल सके।

उत्तर मानपुर परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम ठाकुर ने शाख कर्तन की सही ऊंचाई एवं समय की विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व वर्षों में लगी आग से तेंदूपत्ता की गुणवत्ता पर पड़े प्रतिकूल प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने गर्मी के मौसम में जंगल को आग से बचाने हेतु वन अमले और ग्रामीणों से संयुक्त प्रयास करने की अपील की। कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी मोहला, जिला पंचायत सदस्य सुशीला भंडारी, उप वनमण्डलाधिकारी मानपुर, उप प्रबंध संचालक राजनांदगांव, वन सभापति मानपुर बिदे नरेटी, वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारीए डिप्टी रेंज ऑफिसरए बीट रेंज ऑफिसर लघु वनोपज समिति प्रबंधकए फंड मुंशी सहित 320 से अधिक संग्राहक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सड़क किनारे पसरे पर पहुंचे सीएम साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी, 6 जनजातीय गांवों में विकसित होंगे 30 होमस्टे

पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया, बिरकोनी के दिनेश बने मिसाल

महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

Poonam Patel March 3, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 140 # 03 March 2026
Next Article होली पर राजधानी में शराबी वाहन चालकों की शामत, पुलिस ने जब्त की गाड़ियां, पैदल भेजा घर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?