ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस वीकेेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोस, देखिए ‘मिशन मजनू’ और ‘फोन भूत’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

इस वीकेेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोस, देखिए ‘मिशन मजनू’ और ‘फोन भूत’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

By Om Prakash Verma
Published: May 26, 2023
Share
इस वीकेेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोस, देखिए 'मिशन मजनू' और 'फोन भूत' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
इस वीकेेंड मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोस, देखिए 'मिशन मजनू' और 'फोन भूत' के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
SHARE

इस वीकेंड एंटरटेनमेंट के डबल डोस के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि ज़ी सिनेमा 27 मई को रात 8 बजे ‘मिशन मजनू’ और 28 मई को दोपहर 12 बजे ‘फोन भूत’ का वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर ला रहे है। बॉलीवुड के शेर शाह उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जांबाज एजेंट के रूप में इस वर्ष की अपनी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक – ‘मिशन मजनू’ के साथ सबसे खतरनाक राष्ट्रीय मिशन को स्क्रीन पर लाएंगे। फिर ‘फोन भूत’ के साथ ऐसे कुछ भूतों का सामना करने मिलेगा जो हमें हसाएंगे भी और डराएंगे भी। ‘फोन भूत’ एक मजेदार हॉरर कॉमेडी है, जिसमें हम सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ कैटरीना कैफ को बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे। तो अब प्रतीक्षा किस बात की? अल्टिमेट फैमिली वीकेंड आ गया है, बस ज़ी सिनेमा देखें!

एक मिशन जिसपर टिकी उम्मीद पूरे देश की…मिलिए निडर अमनदीप सिंग उर्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा से जो अपनी मोहकता और जुनून के साथ आपको जासूसों की अविस्मरणीय दुनिया में ले जाएगा। इस में हाई-ऑक्टेन रोमांच और भारत के लिए की गई लड़ाई देखने मिलेगी। राष्ट्रीय सनसनी रश्मिका मंदाना अभिनीत, यह जासूसी थ्रिलर देशभक्ति और प्रेम की एक मनोरंजक कहानी है जो पाकिस्तान के बीचोबीच भारत के सबसे निडर और साहसी गुप्त ऑपरेशन की अनकही कहानी कहती है।

मिशन मजनू के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, मैं एक डिफेन्स परिवार में पला-बढ़ा हूँ, और हमेशा ऐसी वीर सच्ची कहानियों के प्रति आकर्षित हुआ हूँ। यह मेरे लिए एक विशेष फिल्म है क्योंकि यह देशभक्ति पर आधारित है और देशभक्ति की कहानियाँ सभी पसंद करते हैं। अमनदीप की कहानी को दुनिया के सामने लाना एक रोमांचक अनुभव था और अब जब हम इसका टीवी प्रीमियर कर रहे हैं, तो यह और भी अच्छा लग रहा है! यह फिल्म मेरे दिल के करीब है और 27 मई, रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर मेरे सभी चाहनेवालों के साथ इसका आनंद लेने के लिए मैं उत्सुक हूँ।

कभी हंसी, कभी डर, देखेगा पुरा घर फोन भूत के कारनामे! ऐसी डरावनी कॉमेडी और नहीं बनी, ‘फोन भूत’ गड़बड़ी, मस्ती, डर और हँसी को एक साथ पिरोता है। घर के बच्चे से लेकर माता-पिता और यहां तक कि दादा-दादी तक, भूत से तो सब ही डरते हैं। लेकिन जब कैटरीना कैफ एक शरारती भूत की भूमिका निभाती हैं, तो आप जानते हैं कि आप एक फन राइड पर हैं! फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के बीच दो क्रेज़ी, बेरोजगार हॉरर-फिल्म के दीवानों के रूप में एक अद्भुत केमिस्ट्री दिखाई देती है। हम अपना भिडू जैकी श्रॉफ और शीबा चड्ढा को भी मुख्य भूमिकाओं में देखेंगे। तो जब भूत सताए, ‘फोन भूत’ को कॉल लगाये।

कटरीना कैफ ने इस फिल्म की शूटिंग एक मज़ेदार अनुभव था। हर कोई हॉरर कॉमेडी पर एक साथ काम करने के लिए उतना ही उत्साहित था। अब जब फिल्म ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है, तो दर्शक इस कॉमेडी ऑफ़ एरर्स के लिए तैयार हो सकते हैं – ये एक क्रेज़ी रोलर-कोस्टर राइड है जो निश्चित रूप से आपका मनोरंजन करेगी!

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि हॉरर कॉमेडी कुछ ऐसी शैली है जो हमारे दर्शकों को पसंद आती है! फोन भूत एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है और परिवार के साथ घर पर आराम से देखने के लिए सही है। फिल्म बनाते समय, कैटरीना, ईशान और मेरी एक-दूसरे के साथ अच्छी केमस्ट्री बनी, हमारे बीच के लगातार दोस्ताना हंसी-मजाक ने वास्तव में फिल्म में मजा लाया। अगर मैं ईमानदारी से कहें तो ‘फोन भूत’ एक सपना सच होने जैसा था क्योंकि मुझे कैटरीना कैफ के साथ काम करने का मौका मिला। मैं लंबे समय से उनका फैन रहा हूं और मुझे उनके साथ काम करना था। मैंने सही में फिल्म के सेट पर सच्चे दोस्त बनाए हैं, ईशान तो अब जीवन भर के लिए दोस्त है।

CG Breaking : बकरे की हत्या का अनोखा मामला, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक… ट्रेक्टर चालक पर लगाया आरोप
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
सरकार का तोहफा: अनुदेशकों का मानदेय दो हजार रुपये बढ़ा, रसोइयों को साल में दो साड़ी सहित मिलेगा बीमा कवर
बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री ने ‘सेवा रथ’ एम्बुलेंस का किया वर्चुअल लोकार्पण… अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से राजनांदगांव जिले को मिली 4 एम्बुलेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव का ट्रांसफर, कबीरधाम की मिली कमान, कई एसपी बदले
Next Article CG breaking : महामाया मंदिर में शराब व नॉनवेज पार्टी, पुलिस तक पहुंची शिकायत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?