ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई विद्यालय में पीटीए का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की बनी समिति
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

भिलाई विद्यालय में पीटीए का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों की बनी समिति

By Mohan Rao Published June 28, 2025
Share
भिलाई विद्यालय में पीटीए का गठन
SHARE

नारायण सिंह राजपूत बने अध्यक्ष, के मोहन राव व भुवनेश्वरी देवांगन उपाध्यक्ष नियुक्त

भिलाई। सेक्टर-2 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित भिलाई विद्यालय में शनिवार को पालक शिक्षक समिति (PTA) का गठन किया गया। शैक्षिणिक वर्ष 2025-26 के लिए कुल 11 सदस्यों को पीटीए में शामिल किया गया है। स्कूल में पढ़ने वालो सैकड़ों बच्चों के अभिभावकों व शिक्षकों की उपस्थिति में पीटीए गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के अधिकारी सरोज कुमार झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक सतीष मिश्रा और रजनी रजक के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया। शाला के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से शाला की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं आगामी सत्र के कार्ययोजना की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष सरिता कुमारी शाक्या ने पिछले सत्र 2024- 25 के आय – व्यय का लेखा – जोखा प्रस्तुत किया। पिछली समिति को भंग कर सत्र 2025- 26 के लिए नई पालक शिक्षक समिति के गठन की प्रक्रिया की गई।

भिलाई विद्यालय पीटीए के अध्यक्ष के रूप में नारायण सिंह राजपूत का चुनाव किया गया। के मोहन राव व भुवनेश्वरी देवांगन पीटीए के उपाध्यक्ष चुने गए। इसके साथ ही संतोष सिंह, साबिर अली, कविता बराक, सीमा भगत व प्रभाष चंद्रदास सदस्य नामित किए गए।  भिलाई विद्यायल के प्राचार्य विजय सिहं पवार द्वारा समिति में शिक्षक देवेन्द्र कुमार साहू, पवन कुमार अग्रवाल व संगीता मिश्रा को मनोनित सदस्य नियुक्त किया। वहीं पीटीए के पदेन सचिव प्राचार्य विजय सिंह पवार व पदेन कोषाध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षिका सरिता साख्या होंगी। सभी पदाधिकारियों का एक वर्ष का कार्यकाल होगा। गठित पीटीए स्कूल की शैक्षिणिक गतिविधियों व स्कूल के विकास की दिशा में कार्य करेगी। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद सभी शाला विकास के लिए कार्य करने की बात कही।

इससे पहले प्राचार्य विजय सिंह पवार ने भिलाई विद्यालय की उपलब्धियों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया। प्रचार्य पवार ने बताया कि भिलाई विद्यालय शहर का सबसे पुराना स्कूल हैं। संयंत्र की स्थापना के बाद 1958 में भिलाई विद्यालय की शुरुआत हुई। तब से अब तक पूरे 68 सालों में स्कूल से पढ़कर कई होनहार छात्र निकले। प्राचार्य पवार ने बताया कि स्कूल में शैक्षिणिक गतिविधियों के साथ बच्चों के स्किल डेवलपमेंट को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में स्कूल में कंप्यूटर लैब बनाया गया है जिससे की बच्चे कंप्यूटर स्किल में भी बेहतर कर सके। प्राचार्य पवार ने अंत में पीटीए के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सरोज कुमार झा ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से भिलाई विद्यालय के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनकी शिक्षा भी भिलाई विद्यालय में पूरी हुई और वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्कूल की पीटीए गठन प्रक्रिया की सराहना की। साथ ही उन्होंने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों से अवगत कराते हुए सुरेंद्र कुमार खोबरागड़े ने कार्यक्रम का संचालन किया। निशी शिवप्पा और सरवन कुमार साहू ने उपस्थित सदस्यों का पंजीयन कराया। नेहा सिंह, अर्पिता दास और भावना ने स्कोर बोर्ड का दायित्व निभाया। देवेन्द्र कुमार साहू वरिष्ठ व्याख्याता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल की सभी शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao June 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगी आधुनिक एजुकेशन सिटी, सीएम साय की पहल पर बना प्रस्ताव
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?