जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान कांग्रेस ने बागी हुए डिप्टी सीएम सचिन पायलट और उनके समर्थित विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला ले लिया है। विधायक दल की बैठक में उनके खिलाफ एक और प्रस्ताव पारित किया गया है।

इससे पहले राजस्थान सरकार पर आया सियासी संकट मंगलवार को भी जारी है। दिल्ली के बड़े नेताओं और कथिततौर पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के फोन कॉल्स के बाद भी सचिन पायलट के बगावती तेवर शांत नहीं हुए। सोमवार को कांग्रेस की ओर से पार्टी विरोध गतिविधियों को लेकर प्रस्ताव पारित कर एक और जहां पायलट और उनके समर्थक विधायकों को चेतावनी दी गई वहीं उनकी मान-मनुहार की हर संभव कोशिश जारी रही। लेकिन सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई, पायलट विधायक दल की दूसरी यानी मंगलवार सुबह बुलाई गई बैठक में भी शामिल नहीं हुए। इसके बाद राजस्थान कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की तैयारी कर ली गई है।




