ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदर्श सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

आदर्श सामूहिक विवाह में 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

By Mohan Rao
Published: April 22, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दुर्ग, सामूहिक विवाह समारोह में जोड़ों को दिया आशीर्वाद
SHARE

दुर्ग। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव,भामाशाह जयंती का आयोजन 21 एवं 22 अप्रेल को ग्राम गातापार में आयोजित किया गया। जिसमें आज 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।

समाज द्वारा 1007 दीप का प्रज्वलन कर माँ कर्मा देवी की महाआरती कर, कर्मा महोत्सव व दानवीर भामाशाह जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति एवं अतिथि समागम हुआ। इसके पश्चात बारात स्वागत एवं वैवाहिक संस्कार पाणिग्रहण का कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्यमंत्री ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  साहू समाज द्वारा पिछले 20 वर्षों से  सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने समाज सदैव आगे बढ़ता रहे इसके लिए निरंतर चिंतन और समीक्षा पर जोर दिया। उन्होंने आगे अपने वक्तव्य में कहा कि सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक  बदलाव लाना शासन की हमेशा से प्राथमिकता रही है और इसी दिशा में शासन निरंतर कार्य भी कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक दिशा में शासन की पहल पर भी चर्चा की जिसमें उन्होंने राजीम मांघि पुन्नी मेला का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राजिम में इसके लिए 55 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई जहां पहुंच मार्ग बनाने से लेकर साधु व संत जनों के लिए धर्मशाला का निर्माण, डोम का निर्माण व अन्य निर्माण कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तहसील साहू समाज  के युवा सामाजिक भवन के लिए 50 लाख की घोषणा की इसके साथ ही उन्होंने गातापार तलाब सौंदर्यीकरण की घोषणा भी की।

इसके पूर्व उन्होंने कार्यक्रम के प्रारंभ में 57 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया। जिसमें पानी टंकी गातापार 25 लाख, सार्वजनिक शौचालय 3.50 लाख, रंगमंच गातापार 3 लाख, रंगमंच उमरपोटी 2 लाख, शासकीय उचित मूल्य की दुकान एवं गोडाउन 10 लाख, सामुदायिक भवन गातापार 6.5 लाख, कर्मा भवन जीर्णोद्धार 2 लाख सहित 52 लाख का लोकार्पण तथा 5 लाख की राशि से शीतला प्रांगण जीर्णोधार कार्य का भूमि पूजन सम्मिलित है।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में समाजिक संगठन को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों को प्रत्येक निर्णय सामाजिक हित में लेने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सदस्यों को नियमावली में प्रस्तुत बिंदुओं का चिंतन करने व सामाजिक समरसता को बनाएं रखने की बात भी कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, डॉ. दयाराम साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि व समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.1 रही तीव्रता
चांपा रेलवे स्टेशन में पानी लेने उतरा था शख्स, अचानक चल पड़ी ट्रेन और जल्दबाजी में गई जान
सुकमा में चार नक्सलियों ने किया सरेंडर… सीएम साय ने कहा- नक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक और निर्णायक
One-day WC 2023 Schedule : 5 अक्टूबर से विश्वकप का आगाज, इन पिचों पर खेले जाएंगे फाइनल समेत 48 मैच, जानिए कब और कंहा होंगे मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत
Next Article कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले अदार पूनावाला- वैक्सीन की 50-60 लाख डोज उपलब्ध

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?