ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐप्स और कॉन्ट्रैक्ट के बाद चीन को एक और झटका देने की तैयारी, इन विश्वविद्यालयों पर सरकार की नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

ऐप्स और कॉन्ट्रैक्ट के बाद चीन को एक और झटका देने की तैयारी, इन विश्वविद्यालयों पर सरकार की नजर

By @dmin
Published: August 2, 2020
Share
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
चाइना की दोहरी चाल...बाहर शांति का सुर और सीमा पर सीनाजोरी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-चीन में सीमा को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद केंद्र सरकार ड्रैगन को किसी भी तरह से बख्शने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। चीन ऐप्स पर प्रतिबंध, कई ठेकों को रद्द करने के बाद अब सरकार की नजर उन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों पर है, जिसका ‘संबंध चीन से है। दरअसल, शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा में कन्फ्यूशियस संस्थानों की वजह से बढ़ते चीनी प्रभाव को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट किए जाने के बाद सात कॉलेज और विश्वविद्यालयों की समीक्षा करने जा रहा है।
मंत्रालय ने आईआईटी, बीएचयू, जेएनयू, एनआईटी और चीनी संस्थानों सहित प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों के बीच हस्ताक्षरित 54 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) की समीक्षा करने की भी योजना बनाई है। इसको लेकर पहले ही विदेश मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
कन्फ्यूशियस संस्थानों को सीधे चीनी भाषा और चीनी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चीन के शिक्षा मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। लेकिन चीनी प्रचार-प्रसार को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन सहित दुनियाभर में आलोचना होती रही है। सितंबर, 2019 की बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया ने ‘क्या विश्वविद्यालयों और संस्थान के बीच हुए समझौतों ने विदेशी-हस्तक्षेप कानूनों को तोड़ा है’ की जांच शुरू की।
उसी रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दुनिया के कई विश्वविद्यालयों ने संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रमों को बंद कर दिया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के रैंकिंग सदस्यों को यह कहते हुए पाया गया है कि कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट बीजिंग की सॉफ्ट पावर को प्रोजेक्ट करने के लिए विदेशी प्रचार का हिस्सा हैं।
कन्फ्यूशियस संस्थानों और एमओयू की समीक्षा करने का फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अक्साई चिन में 50 हजार से अधिक सैनिकों, टैंकों, मिसाइलों और तोपों के साथ भारत के सामने आक्रामकता पेश की है। इसके अलावा, पीएलए ने एलएसी पर उत्तराखंड के मध्य क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में भी सैनिकों की तैनाती में इजाफा किया है।

कौन-कौन से संस्थान हैं शामिल?

सरकार में उच्च स्तर के अधिकारियों के अनुसार, भारत में जिन कन्फयूशियस संस्थानों की समीक्षा होनी है, उनमें मुंबई विश्वविद्यालय, वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, (जालंधर) ओ .पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, (सोनीपत), स्कूल ऑफ चाइनीज लैंग्वेज (कोलकाता), भारथिअर विश्वविद्यालय (कोयंबटूर) केआर मंगलम विश्वविद्यालय ( गुरुग्राम) शामिल हैं। नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का भी हनबन के साथ एमओयू है।
जेएनयू के सेंटर फॉर चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज के चेयरपर्सन बीआर दीपक ने कहा’ जेएनयू और पेकिंग विश्वविद्यालय के बीच एमओयू साल 2005 में साइन किया गया था। बोर्ड के गठन को लेकर कुछ असहमतियों के बाद से संस्थान की स्थापना कभी नहीं की गई। चूंकि एमओयू पांच साल के लिए था, तो यह खत्म हो गया। हालांकि, बाद में चीनी अधिकारी इसे फिर से करना चाहते थे, लेकिन विश्वविद्यालय ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई।

भारतीय कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लगा पहला टीका
चमचमाती कार से उतरा फर्जी एसडीएम, दिवाली पर निकला दुकानदार का दिवाला, जानें पूरा मामला
कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस
भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र
बीएसपी में काम करने वाले ठेका श्रमिकों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एसएसपी ने दिए ट्रेड यूनियनों को निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी
Next Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद कोरोना वायरस महामारी पर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?