ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लगा पहला टीका
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारतीय कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को लगा पहला टीका

By @dmin Published November 20, 2020
Share
कोवैक्सीन का ट्रायल लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना, 15 दिन पहले लगवाया था टीका
कोवैक्सीन का ट्रायल लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को हुआ कोरोना, 15 दिन पहले लगवाया था टीका
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा में कोरोना की देसी वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के तीसरे चरण का परीक्षण परीक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। सबसे पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगाया गया। पीजीआई रोहतक की टीम की निगरानी में ही मंत्री विज को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इसके बाद आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया। भले ही इस दौरान मंत्री विज के चेहरे पर मुस्कुराहट थी लेकिन डॉक्टरों की सांसें अटकी हुई थीं। 

इससे पहले रोहतक पीजीआई की टीम ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खून का नमूना लिया। सफल ट्रायल के बाद मंत्री विज ने जीत का निशान दिखाया और सीधे चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय के लिए रवाना हो गए। मंत्री ने खुद आराम की जगह कार्यालय जाकर काम करने की इच्छा जताई। 
इस पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अनुमति दी। दें कि हरियाणा में कोवैक्सीन के टीके के परीक्षण की जिम्मेदारी पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पीजीआईएमएस को सौंपी गई है। टीम में कोविड-19 के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी, रिसर्च की प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. सविता वर्मा, को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा, नर्सिंग स्टाफ व एलटी स्टाफ मौजूद रहे। 

रोहतक, हैदराबाद व गोवा में शुरू हुआ ट्रायल
कोवैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पीजीआईएमएस रोहतक, हैदराबाद व गोवा में शुरू हुआ। इसके तहत तीनों संस्थानों में 200-200 वालंटियर्स को शुक्रवार से वैक्सीन की डोज दी जाएगी। यह डोज छह-छह एमजी की होगी। पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी और 48 दिन बाद उनके शरीर में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी। सही परिणाम मिलने पर देशभर में चिह्नित 21 संस्थानों में कुल 25,800 वालंटियरों को यह डोज दी जाएगी। 
यह जानकारी बुधवार को पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने दी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन के खतरे काफी कम हैं। अभी तक की रिसर्च में एक दो वालंटियर को हल्का बुखार व टीके के स्थान पर दर्द जैसी समस्या आई है। हमारे सभी वालंटियर स्वस्थ हैं और अभी तक किसी को कोरोना होने की रिपोर्ट भी नहीं है।

फरवरी के बाद बाजार में आ सकती है वैक्सीन
कुलपति ने बताया कि फरवरी के बाद वैक्सीन बाजार में आ सकती है। फिलहाल भारत बॉयोटैक कंपनी इस वैक्सीन पर शोध करवा रही है। शोध में सफल होने पर आईसीएमआर की ओर से वैक्सीन निर्माण का काम संबंधित कंपनी को दिया जाएगा। उसके बाद बाजार में वैक्सीन उपलब्ध होगी। 

वैक्सीन से अधिक उम्मीद
एक्सपर्ट मानते हैं कि विदेश में चल रही रिसर्च की तुलना में भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन अधिक कामयाब होगी। क्योंकि इसे देश में पाए जाने वाले वायरस के स्टेन के आधार पर तैयार किया गया है। हम इसे प्रयोग करेंगे तो अधिक प्रभावशाली रहेगा।

ऐसे समझे वैक्सीन का विज्ञान
वैक्सीन की रिसर्च के को-इन्वेस्टिगेटर डॉ. रमेश वर्मा बताते हैं कि कोवैक्सीन किल्ड वैक्सीन है। इसलिए इसके नुकसानदायक होने की आशंका नहीं रहती। रोहतक पीजीआईएमएस के पास तीसरे फेज के परीक्षण के लिए 200 वैक्सीन आ गई हैं। इसमें पहली डोज स्वास्थ्य मंत्री को दी गई। एक्सपर्ट ने बताया कि वैक्सीन दो प्रकार की होती है। एक लाइव व दूसरी किल्ड। 
किल्ड वैक्सीन में जो मैटेरियल इंजेक्शन से शरीर में भेजा जाता है, उसके वॉल को केमिकल से किल कर दिया जाता है। वह शरीर के अंदर जाकर धीरे-धीरे एंटी बॉडी प्रोड्यूस करता है और शरीर को लडऩे लायक बनाता है। लाइव वैक्सीन में वॉल को केमिकल से हटा दिया जाता है और यह खतरा पैदा नहीं कर सकता। क्योंकि वॉल का आउटर एरिया ही परेशान करता है। वैक्सीन इसलिए सुरक्षित है, यह शरीर में जा कर धीरे-धीरे अपना प्रोडक्शन करती है।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin November 20, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 November 2020
Next Article केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे खरीदारी, पीएमओ के इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन केंद्रीय मंत्रालय और विभाग अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे खरीदारी, पीएमओ के इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?