ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के विद्युत गृह देशभर में अव्वल…. रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के विद्युत गृह देशभर में अव्वल…. रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
India takes another step in missile testing
India takes another step in missile testing
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के विद्युत उत्पादन के मामलें में देशभर के 33 स्टेट पॉवर सेक्टर के विद्युत संयंत्रों को फिर से पछाड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के संयंत्रों ने चालू वित्तीय वर्ष में माह अक्टूबर तक 69.98 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज करते हुए सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने माह अक्टूबर 2020 के अपने प्रगति प्रतिवेदन में इसका खुलासा किया।
प्रतिवेदन के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों ने 69.98 प्रतिशत पी.एल.एफ. प्रदर्शित किया जबकि राष्टीय स्तर पर देशभर के ताप विद्युत गृहों ने औसत 50.48 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के नाम दर्ज इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पॉवर कंपनी के चेयरमेन सुब्रत साहू एवं उत्पादन कंपनी के एमडी एनके बिजौरा सहित उनकी टीम को बधाई दी। राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि को चेयरमेन साहू ने प्रदेश हित में बहुपयोगी बताया तथा कंपनी के अधिकारियों/कर्मचारियों को ऐसी उत्कृष्ट कार्यशैली को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।
केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर के विद्युत गृहों में छत्तीसगढ़ को प्रथम, तेलंगाना राज्य को द्वितीय (66.68 प्रतिशत) तथा सिंगरेनी कोलियारिश निगम लिमिटेड (एससीसीएल) को तृतीय स्थान (61.95 प्रतिशत) प्राप्त हुआ। विदित हो कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के विद्युत गृह बीते चार माह से बढ़त बनाये हुए राष्टीय स्तर पर अग्रणी बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते आठ माह से देश के सभी राज्य कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे है, ऐसे दौर में छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों द्वारा लगातार अधिकतम विद्युत उत्पादन करना उत्तम प्रबंधन का द्योतक है।

किसान शेषमन ने सिंगहत उपार्जन केंद्र में 166 क्विंटल धान का किया सफल विक्रय
Gustakhi Maaf: ‘सांड-बछरू’ पॉलीटिक्स में उलझाने की कोशिश
कोरबा में मगरमच्छ का रेस्क्यू, तालाब छोड़कर सड़क पर पहुंचा, ग्रामीणों ने पकड़कर किया वन विभाग के हवाले
भारतीय कला एवं संगीत की समृद्धशाली संस्कृति को संरक्षित करें और आगे बढ़ायें : राज्यपाल
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू का जन्मदिन….. यूथ कांग्रेस वैशाली नगर ने ऐसे मनाई खुशी … दिन भर चला बधाईयों का सिलसिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम ब्रिक्स सम्मेलन में बोले मोदी: पूरी दुनिया की मदद कर सकता है आत्मनिर्भर भारत
Next Article Watching the sanitation system, commissioner cycled 10 km गृहमंत्री ने की रिसाली निगम के कार्यो की समीक्षा: अधिकारियों से कहा सेवा भाव होनी चाहिए पहली प्राथमिकता

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?