ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ने की रिसाली निगम के कार्यो की समीक्षा: अधिकारियों से कहा सेवा भाव होनी चाहिए पहली प्राथमिकता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ने की रिसाली निगम के कार्यो की समीक्षा: अधिकारियों से कहा सेवा भाव होनी चाहिए पहली प्राथमिकता

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
Watching the sanitation system, commissioner cycled 10 km
Watching the sanitation system, commissioner cycled 10 km
SHARE

रिसाली। प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण के विधायक ताम्रध्वज साहू रिसाली बीएसपी स्कूल भवन में लगने वाले अस्थाई कार्यालय का मंगलवार को अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली व कार्यो की समीक्षा की। गृहमंत्री ने अस्थाई कार्यालय में रिसेप्शन बनाने और आए हुए पीडि़तों से सीधे संबधित विभाग के प्रमुख से बात कराने इंटरकाम फोन की व्यवस्था करने निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में गृहमंत्री ने कहा कि अगर कोई आदमी कार्यालय तक पहुंच रहा है तो वह परेशान है। उसे उस विभाग का और चक्कर न लगवाए। रिसेप्शन में ही इंटरकाम की व्यवस्था हो और उसी स्थान से उसे संबधित अधिकारी समस्या का अवगत कराए और निराकरण के लिए समाधान निकाले। साथ ही रिसेप्शन में आगन्तुकों के लिए पानी की भी व्यवस्था कराए।
गृहमंत्री ने यह व्यवस्था अस्थाई कार्यालय भवन में जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री ने बैठक की शुरूआत में कहा कि निगम विभाजन के समय अगर कोई अधिकारी कर्मचारी यहां आने के बाद भिलाई निगम वापस जाना चाहता है तो वे अवश्य जाए। यहां रहना है तो वे एक सेवक की तरह कार्य करे। इस दौरान गृहमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याए और उनके प्रकार के बारे में विस्तार से चर्चा की।

Contents
  • सीसी रोड निर्माण में दिखाए इंजीनियर हुनर
  • इन कार्यो पर मांगा प्रगति रिपोर्ट

सीसी रोड निर्माण में दिखाए इंजीनियर हुनर

गृहमंत्री ने डेढ़ घंटे तक अधिकारी कर्मचारियों से चर्चा करते एक वर्ष की उपलब्धी पूछा। इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो फिल्ड में है वे जनप्रतिनिधी व आम नागरिाकों से सीधे संपर्क बनाए। साथ ही सीमेंटीकरण सड़क बनाने के दौरान इंजीनियर अपना हुनर दिखाए। सकरी गली होने पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराए और ऐसा डिजाइन करे कि अलग से नाली निर्माण करने की आवश्यकता न हो। इसके लिए मंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के मोहन नगर निवास क्षेत्र व गृहग्राम पाऊवारा में बने सीसी रोड का उदाहरण भी दिया। गृहमंत्री ने निगम मुख्य कार्यालय भवन बनाने के लिए ऐसे स्थान का चयन करने कहा जो क्षेत्र के हर नागरिकों के लिए सुगम हो। गृहमंत्री ने समीक्षा बैठक में खुले शब्दों में कहा कि उन्हे काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी चाहिए। बेहतर काम करने और क्षेत्र के विकास में सूझ बूझ दिखाने वाले ही उनके साथ काम कर पाएंगे। अन्यथा वे अलर्ट हो जाएं।

इन कार्यो पर मांगा प्रगति रिपोर्ट

  • महेश्वर शिव मंदिर में बोर खनन
  • रिसाली मस्जिद के पास पुलिया निर्माण व सड़क मरम्मत
  • रिसाली बस्ती में टिकाकरण केन्द्र बनाने भवन का रिनोवेशन
  • प्रगति नगर सड़क 3 में नाली निर्माण व जर्जर सड़क निर्माण
  • रूआबांधा बस्ती में तालाब सौंदर्यीकरण
  • लक्ष्मीनगर पहुंच मुख्यमार्ग का संधारण
  • जोरातराई में अधूरा मंच निर्माण
एआईसीसी ने जेल में बंद विधायक देवेन्द्र पर जताया विश्वास, नगरीय निकाय चुनाव  के लिए 18 सदस्यीय समिति में दी जगह
भारतीय सेना रायपुर में करेगी सैन्य कौशल का प्रदर्शन, सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी
Breaking News : भिलाई के हैंडबॉल खिलाड़ी की कोलकाता में मौत!.. गुवाहाटी जा रही थी टीम हावड़ा में लापता हुआ खिलाड़ी
कल लोकसभा में पेश नहीं होगा एक देश एक चुनाव विधेयक, सरकार ने टाला फैसला
Railway breaking : गर्डर लॉन्चिंग के लिए मेगा ब्लॉक, रेलवे ने रद्द की 9 ट्रेने… आधा दर्जन ट्रेनों की बदली टाइमिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India takes another step in missile testing छत्तीसगढ़ के विद्युत गृह देशभर में अव्वल…. रिकार्ड बिजली उत्पादन के लिए सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत दो ट्रकों की भिड़ंत में 11 की मौत, पीएम और सीएम ने जताया शोक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?