ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: ‘सांड-बछरू’ पॉलीटिक्स में उलझाने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: ‘सांड-बछरू’ पॉलीटिक्स में उलझाने की कोशिश

By Om Prakash Verma
Published: August 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
हालांकि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की घोषणा अभी नहीं हुई है पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां ऐक्शन मोड में हैं. भाजपा ने 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी फायनल करने के अलावा ई-मेल पर लोगों से चुनाव घोषणा पत्र को लेकर सुझाव मांगना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा उसे कॉपी कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव से काफी पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। छत्तीसगढ़ में मतदाताओं से उनके सुझाव लेने की शुरुआत भी कांग्रेस ने की थी। वैसे, इससे भी ज्यादा रोचक घमासान पाटन में मचा हुआ है। यह भूपेश बघेल का निर्वाचन क्षेत्र है। 27 हजार से अधिक वोटों से यह सीट जीतकर वे मुख्यमंत्री बने थे। अब भाजपा ने यहां से मुख्यमंत्री के भतीजे और दुर्ग सांसद विजय बघेल के नाम की घोषणा कर दी है। इससे यह सीट भाजपा जीते या हारे मुख्यमंत्री की लीड जरूर कम हो जाएगी। चाचा-भतीजे की इस लड़ाई पर पूरे प्रदेश की नजर रहेगी। इसलिए इस चुनाव को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश हो रही है। कांग्रेस के मुंहफटों ने कहा है कि भाजपा ने सांड के आगे बछरू (बछड़े) को खड़ा कर दिया है। इसका जवाब खुद विजय बघेल ने दिया है। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि वे इस सांड को छांदेंगे (नाक में नथैनी डालेंगे)। इन बे-सिर-पैर की बातों से लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है। इस बहाने लोगों का छत्तीसगढ़ी भाषा ज्ञान तो बढ़ ही रहा है। वैसे यह मुकाबला कांटे का होगा क्योंकि पाटन विजय बघेल का भी निर्वाचन क्षेत्र रहा है। इस सीट पर वे मौजूदा मुख्यमंत्री को 2008 के विधानसभा चुनाव में पटखनी दे चुके हैं। पर आज के हालात कुछ और हैं। अब यह चुनाव भूपेश बनाम विजय नहीं बल्कि मुख्यमंत्री बनाम सांसद है। पिछले चार-साढ़े चार साल में भूपेश ने पाटन का कायाकल्प करने की हर संभव कोशिश की है जिसका असर भी देखा जा रहा है। वैसे भी भूपेश के लिए पाटन से बड़ा सिरदर्द ईडी, आईटी और आम आदमी पार्टी है। एक बेहतरीन चुनाव संचालक होने कारण वो जानते हैं कि एक सीट पर फोकस करने से राज्य भर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्हें खूब याद है कि 2018 के विधानसभा चुनावों में कम से कम 15 सीटें ऐसी थीं जहां हार-जीत का अंतर 5 हजार से भी कम मतों का था। 10 हजार या उससे कुछ अधिक अंतर वाली सीटों की संख्या भी लगभग 10 थी। इस तरह 90 में से 25 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां आम आदमी पार्टी ने अगर जोर लगाया तो नुकसान कांग्रेस का हो जाएगा। कांग्रेस के वोट बंट जाएंगे और सीट भाजपा की झोली में चली जाएगी। इसलिए सांड-बछरू जैसी फालतू की बातों में उनकी ज्यादा रुचि नहीं है। फिलहाल वो ‘आप’ की घोषणाओं का आकर्षण कम करने में जुटे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे से खाली हुई रायपुर दक्षिण सीट, निकाय चुनाव के साथ होगा उपचुनाव
दुर्ग शहर को बनाएंगे क्लीन-ग्रीन सिटी : अरुण वोरा
श्रम मंत्री लखन लाल ने की केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज की रखी मांग
सिकासा भिलाई का छात्रों के लिए 2 दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट कांफ्रेंस, दिग्गज स्पीकर रहे मौजूद… छात्रों को किया मोटिवेट
बीजापुर में बनेगा मुकेश के नाम पर पत्रकार भवन, सीएम साय का ऐलान… 10 लाख मुआवजा भी देंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Asia Cup 2023: बुमराह को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, आज होना है टीम का ऐलान Asia Cup 2023: बुमराह को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, आज होना है टीम का ऐलान
Next Article अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को जान से मारने की धमकी, नक्सलियों ने पर्चा जारी कर लगाए यह आरोप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?