ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर स्टेशन परिसर शराब पीते पकड़े गए कुली, सिविल ड्रेस में अचानक पहुंचे थे सीनियर डीसीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर स्टेशन परिसर शराब पीते पकड़े गए कुली, सिविल ड्रेस में अचानक पहुंचे थे सीनियर डीसीएम

By Mohan Rao
Published: May 7, 2024
Share
शराब पीते पकड़े गए कुली
SHARE

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर शराब खोरी करते कुलियों की सीनियर डीसीएम ने खबर ली। सोमवार को सिविल ड्रेस में पहुंचे सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने निरीक्षण के दौरान विश्राम गृह में कुली शराब पीते पकड़े गए। कुलियों को इस प्रकार देख सीनियर डीसीएम काफी नाराज हुए और जमकर लताड़ा। भविष्य में ऐसा दोबारा करते पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी।

सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी के निरीक्षण के दौरान शराब पीते पकड़े जाने पर रायपुर स्टेशन पर कार्यरत कुली बिल्ला क्रमांक 165 सुभाष निर्मलकर ने लिखित में स्वीकार किया कि वह और उसके साथी मदिरापान कर रहे थे। सुभाष निर्मलकर के साथ भुवन साहू, अरुण निर्मलकर झराड प्रसाद भी साथ में मदिरापान कर रहे थे, भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इस हेतु उन्होंने संबंधित रेल कर्मियों को भी हिदायत दी और कुली का बिल्ला 165 क्रमांक जमा कर लिया गया है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि क्लॉक रूम में कार्यरत स्टाफ अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से कर रहे थे, यात्रियों से व्यवहार भी सौम्य था एवं स्टॉल पर ओवरचार्जिंग भी नहीं पाई गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी ने सभी यात्रियों को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमित गतिविधियां अगर स्टेशन में पाई जाती है तो तुरंत 139 रेलवे हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

सेफ बबल में बैठेे दिखे पुरुष यात्री
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम ने पाया कि अक्षिता सेफ बबल महिलाओं के लिए आरक्षित प्लेटफार्म पर ओपन प्रतीक्षालय में पुरुष बैठे पाए गए। इस दौरान उन्होंने पुरुष यात्रियों को समझाइश दी। रेलवे द्वारा अपने महत्वपूर्ण स्टेशनों रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई स्टेशनों के सामान्यतया प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक ऐसे जगह को चिन्हांकित किया जो कि प्लेटफार्म के लगभग मध्य स्थित हो, रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट, स्टेशन मास्टर आदि रेल कार्यालय के निकट हो। यहां अनिवार्यतया सीसीटीवी कैमरे लगें हो, पानी आदि की सुविधा निकट हो। इन स्टेशनों पर उपर्युक्त संदर्भित सुविधाओं को देखते हुए ऐसे स्थानों को चिन्हाकित कर उन्हें बैरिकेट कर एक सेफ बबल का निर्माण किया गया। इन स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मी लगातार निगरानी करती हैं। इसमें पुरुष यात्रियों का प्रवेश वर्जित रहता है जिसके कारण अकेली प्रतीक्षारत महिलाएं सहज भाव से बिना किसी हिचक के आराम के साथ प्लेटफार्म पर अपना प्रतीक्षा समय व्यतीत करती है। चिन्हांकित स्थान होने के कारण प्रत्येक रेलकर्मी की नजर इस सेफ बबल पर रहती है जिससे यह स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से उपयुक्त है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में इस स्थान के रहने से रेलवे सुरक्षा बल नियंत्रण कार्यालय लगातार इस पर अपनी नजर रखता है। यदि महिला बबल में पुरुष यात्री बेठे दिखे तो 139 में कॉल करें।

भारत में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 92,071 नए मामले, 1,136 मरीजों की गई जान
तितली बनकर होश उड़ाती नजर आईं पलक तिवारी, खूबसूरती देखकर फैंस हुए बेताब
ललन सिंह ने लगाया राजनीतिक खरीद-फरोख्त का आरोप, विधायकों को तोड़ रही है भाजपाः नीतीश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त जजों का कार्यकाल बढ़ा, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Lok Sabha elections : दुर्ग के मतदाताओं में उत्साह… सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान
Next Article लोकतंत्र का उत्सव : राजधानी में मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित अन्य अफसरों ने किया मतदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?