ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी

By @dmin Published March 30, 2022
Share
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
गौठानों की स्थिति का जायजा लेने धमधा पहुंचे कलेक्टर डॉ. भूरे, समूह की बहनों ने मसाले और तेल पेरने के लिए कलेक्टर से मशीन की मांग रखी
SHARE

स्व सहायता समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला की आय में बढ़ोत्तरी-कलेक्टर डॉ. भुरे
दुर्ग। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे गौठानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए धमधा विकासखंड पहुंचे। धमधा विकासखंड में कलेक्टर ने सेवती, हसदा, सेमरिया, लिटिया और जोगीगुफा ग्राम पंचायत में गौठानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ विशेष चर्चा की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से गौठान की संरचना को इस प्रकार से निर्मित करने के लिए कहा जिससे स्व सहायता समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला की आय में बढ़ोत्तरी हो। उन्होंने कहा कि समूह की बहनें निर्णय लेने और क्रय विक्रय की प्रक्रिया में जितनी स्वतंत्र, परदर्शी और सशक्त होंगी उससे समूह उतना ही ज्यादा मजबूत होगा।

महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष् रखी मांग -गौठानों में नवाचार के अंतर्गत मछली पालन से लेकर कुकूट पालन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। कई स्व-सहायता समूह की महिलाएं इसके साथ-साथ कुछ नया भी करना चाह रही हैं। हसदा गौठान की नव चेतना स्व सहायता समूह ने कलेक्टर के समक्ष् इसी बात को केन्द्रित करते हुए तेल मिल खोलने की इच्छा जाहिर की। महिलाओं ने बताया कि आस-पास के क्षेत्रों में सरसों और सोयाबीन का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में होता है। इसके कारण वो गौठान में तेल पेरने की मशीन चाहती हैं। इसी प्रकार जोगीगुफा गौठान के समूह की महिलाएं अगरबत्ती के निर्माण को लेकर उत्साहित हैं और कुछ समूह मसाले का उत्पादन करना चाहती हैं। कलेक्टर ने समूह की बहनों के इस मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मांगों की पूर्ति करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने सभी गौठानों में वहां के अध्यक्ष, सरपंच और कार्यरत स्व-सहायता समूह से बात की और गौठान में चल रहे गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कलेक्टर ने पाया की कई गौठानों में वर्मी कंपोस्ट बेड पूर्ण रूप भर जाने पर गोबर की खरीदी बाधित हो जाती है। इस पर उन्होंने अपना सुझाव रखते हुए वर्मी कंपोस्ट बेड में तिथि अंकित करने के लिए कहा। ताकि समय सीमा की जानकारी से गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट खाद बिक्री का प्रबंधन सही तरीके से किया जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, धमधा एस.डी.एम. बृजेश क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

@dmin March 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों के लिए सुगम एवं सुरक्षित मार्ग व्यवस्था हेतु बैठक चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों के लिए सुगम एवं सुरक्षित मार्ग व्यवस्था हेतु बैठक
Next Article मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में गांवों व दूरस्थ अंचलों के 25 लाख से अधिक लोगों का नि:शुल्क इलाज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?