ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
Share
Notification Show More
Latest News
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
September 28, 2026
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा
उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
September 28, 2026
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
September 28, 2026
’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’
सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

By Poonam Patel Published September 28, 2026
Share
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
SHARE

कोरिया। कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्व सहायता समूह की दो दीदियों ने अपनी कर्मठता से गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी है। ग्राम विक्रमपुर में रहने वाली पूनम और जयकुंवर द्वारा बीते वर्ष से निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे स्वच्छता कार्य से पूरे गांव में सामूहिक अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की समझ विकसित हुई है। अब यह गांव पहले से ज्यादा बेहतर और स्वच्छता से पूर्ण हैं। इस अभिनव पहल से गांव में वातावरण की शुद्धता के साथ प्रदूषण का खतरा भी नगण्य हो गया है।

पहले संकोच फिर मिसाल

स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत गांव में कचरे का प्रबंधन करने के लिए घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य आरंभ किया जाना था। ऐसे मे समूह से जुड़ी हुई कई महिलाओं ने पारिवारिक संकोच के कारण इस कार्य से अपने आप को अलग कर लिया। ऐसे समय में गांव की पूनम और जयकुंवर ने गांव में स्वच्छता के लिए कार्य करने पर सहमति प्रदान की। इस कार्य को लेकर उनको अलग अलग तरह से बातें भी सुनने को मिलीं। लेकिन अपने इरादे पर अटल रहते हुए दोनों सखियों ने इस गंभीर कार्य की जिम्मेदारी उठाई। आज जबकि पूरा गांव स्वच्छता का अनुषासन निभा रहा है तब पूरे गांव में सिर्फ इनके कर्मठता और समर्पण पर बात होती है।

बोड़ार में स्वच्छता पर कार्य

स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ार को ओडीएफ गांव घोषित किया जा चुका है। अब यहां पर नियमित तौर पर गांव में घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कराया जा रहा है। गांव में हर तीसरे दिन हर मोहल्ले में जाकर यह दीदियां अपनी कचरा गाड़ी में कचरे का संग्रहण करती हैं और उसे ग्राम पंचायत के बाहर बने कचरा संग्रहण केंद्र में ले जाकर पृथक्करण करती हैं। निरंतर कार्य करने से इनके गांव में अब हर ग्रामीण सड़क पर कचरा फेंकने के बजाए एक नियत स्थान पर एकत्र करते हैं और उसे यह दीदियां सप्ताह मे दो बार एकत्र करती हैं।

चुनौतियों के आगे अनुषासन की राह

स्वच्छता का जिम्मा सम्हाल रही पूनम और जयकुंवर ने बताया कि पहले गांव के लोग कचरा देने में भी आना-कानी करते थे। कभी सड़कों पर पहले से कचरा फेंक देते थे। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और निरंतर जनसंपर्क कर कचरे का संग्रहण कार्य जारी रखा। गांव के लोगों को धीरे धीरे इनकी मेहनत और उद्देष्य पर भरोसा बढ़ा और अब गांव के लगभग सभी निवासियों और दुकानदारों ने अपने घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन स्वच्छता दीदियों के हिसाब से करना शुरू कर दिया है।

पूनम और जयकुंवर हैं मानक उदाहरण

गांव में अब यदि स्वच्छता पर बात होती है तो इन दोनों स्वच्छता दीदियों का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। पहले अलग अलग तरह की नकारात्मक बातें सुनने के बाद भी अपने मजबूत इरादे से गांव में स्वच्छता की अलग जगाने वाली पूनम और जयकुंवर को जिला स्तर पर कई आयोजनों में भी सम्मानित किया गया है। गांव में स्वच्छता के प्रति अनुशासन लाने में इनकी महती भूमिका है।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात

Poonam Patel September 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’ सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य
Next Article तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?