ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Share
Notification Show More
Latest News
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
September 28, 2026
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा
उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा
September 28, 2026
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
September 28, 2026
’बिजली बिल में आई बड़ी राहत’
सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा में दिखा उत्साह, जिले के 1909 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

By Poonam Patel Published September 28, 2026
Share
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा
तीनों विकास खंडों के 201 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई महापरीक्षा
SHARE

एमसीबी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नवभारत साक्षरता महापरीक्षा जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के तीनों विकासखंडों मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ महापरीक्षा में सहभागिता की। जिले में महापरीक्षा के लिए कुल 201 परीक्षा केंद्रों पर 2042 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 1909 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। महापरीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई तथा शिक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों, स्वयंसेवी शिक्षकों एवं मैदानी अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई।

खड़गवां में सर्वाधिक 845 शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा, मनेन्द्रगढ़ में 497 और भरतपुर में 567 की सहभागिता

जिले में आयोजित महापरीक्षा में विकासखंडवार भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के 92 परीक्षा केंद्रों में 527 शिक्षार्थियों का पंजीयन हुआ, जिसमें 497 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। खड़गवां विकासखंड के 72 परीक्षा केंद्रों में 922 शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 845 शिक्षार्थियों ने महापरीक्षा दी। वहीं भरतपुर विकासखंड के 37 परीक्षा केंद्रों में 593 शिक्षार्थियों का पंजीयन हुआ और 567 शिक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इस प्रकार जिलेभर में कुल 201 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2042 शिक्षार्थियों में से 1909 ने परीक्षा देकर साक्षरता की दिशा में अपने सीखने के सफर को आगे बढ़ाया।

महापरीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयंसेवी शिक्षकों और मैदानी अमले ने परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जिले में दिखाई दे रही सामूहिक सहभागिता और जागरूकता भी सामने आई।

कलेक्टर ने कहा – साक्षरता आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने नवभारत साक्षरता महापरीक्षा के सफल आयोजन पर जिले के सभी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जिले में साक्षरता के प्रसार को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है और महापरीक्षा में बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों की सहभागिता इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों से कहा कि महापरीक्षा के बाद भी शिक्षार्थियों को निरंतर सीखने के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तथा उन्हें दैनिक जीवन में पढ़ने-लिखने और गणना के ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि साक्षरता का वास्तविक लाभ उनके जीवन में दिखाई दे। वहीं जिला प्रशासन ने महापरीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से विनीता साहू के घर रोशन हुआ भविष्य

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की सौगात

Poonam Patel September 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान ग्राम पंचायत बोड़ार में पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान
Next Article कलेक्टर-एसपी ने शिवरीनारायण पहुंचकर बैराज, पुल और प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?