ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा संकल्प अभियान : शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 334 # 17 September 2026
September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल
September 17, 2026
बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके
September 17, 2026
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा
September 17, 2026
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात
September 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा संकल्प अभियान : शिवरीनारायण के महानदी घाट पर जलेंगे एक लाख दीप

By Mohan Rao Published September 16, 2026
Share
SHARE

17 सितंबर से प्रदेशभर में होंगे सेवा एवं जनकल्याण के विविध आयोजन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश और प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जाएगा। सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर आयोजित यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बनेगा।

अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा जनभागीदारी से जुड़े आयोजनों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से सेवा की भावना को सशक्त करने के साथ सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इसी कड़ी में 17 सितंबर को  शाम 7 बजे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित महानदी घाट पर एक लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यह दीप प्रज्वलन प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान एवं शुभकामना का प्रतीक होगा। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रदेश में सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के माध्यम से नागरिकों को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के साझा संकल्प से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक आधार देने का प्रयास किया जाएगा।

जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने तथा सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के इस विशेष अवसर में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही शिवरीनारायण के महानदी घाट पर आयोजित एक लाख दीप प्रज्वलन सहित जिलेभर में होने वाले विभिन्न आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में योग को बढ़ावा देने लोगों तक पहुंचाएं योग की गतिविधियां – मंत्री जायसवाल

बडौदा पर छत्तीसगढ़ की शानदार जीत, 7 विकेट से हराया… अनुज व विकल्प चमके

डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर, शाम 7 बजे जिले में एक साथ जलेंगे 10 लाख दीप

Mohan Rao September 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरगुजा संभाग के 6 जिलों की 44 सड़कों के लिए 1000 करोड़ से भी ज्यादा की स्वीकृति
Next Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?