भिलाई। महादेव व रेड्डी अन्ना के दो ब्रांच पर पुलिस ने रेड की है। रविवार को सुपेला पुलिस ने कार्रवाई कर सुपेला क्षेत्र में महादेव और रेड्डी अन्ना सट्टा ऐप का संचालन करने वाले दो ग्रुप के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन जब्त किया है साथ ही इनके पास लाखों के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार सुपेला पुलिस ने एक ब्रांच से भीषम साहू (28) निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला, चंद्रभूषण साव (24) लक्ष्मी नगर सुपेला और जयंत सेन (22) शास्त्री नगर केम्प-1 को भी गिरफ्तार किया है। दूसरे ब्रांच में मोहम्मद शादाब (23) गांधी चौक कैम्प-2, राजकुमार सिंह उर्फ मसाला (23) शांति नगर भिलाई और सचिन यादव (26) आर्य नगर कोहका को भी गिरफ्तार किया है।
जांच के दौरान पुलिस ने इनके पास महादेव व रेड्डी अन्ना के साथ ही दूसरे ऐप का भी रिकार्ड भी मिला है। इनके मोबाइल पर बेट-9 व दूसरे ऐप में भी मिले हैं। यहां पर खुद की आईडी चलाकर दांव लगाने का काम करते थे। इससे अच्छी खासी कमाई भी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे भी किए है। पुलिस इस मामले में और भी तथ्यों का खुलासा करेगी।




