ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर :  WHO ने दी चेतावनी, स्टडी में बताया कितनी मात्रा है नुकसान दायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शराब के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर :  WHO ने दी चेतावनी, स्टडी में बताया कितनी मात्रा है नुकसान दायक

By Mohan Rao
Published: January 9, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। शराब के शौकीनों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शराब पीने को लेकर एक स्टड़ी के बाद रिपोर्ट दी है। WHO ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि शराब की पहली बूंद के साथ ही कैंसर का खतरा पैदा हो जाता है। यही नहीं शराब पीने का कोई पैमाना नहीं होता। कई लोगों का मानना है कि कम शराब पीने से खतरा नहीं होता।

शराब को लेकर कहा जाता है कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो। WHO ने हाल ही में द लांसेट पब्लिक हेल्थ में रिपोर्ट एक बयान प्रकाशित किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब भी शराब की खपत की बात आती है, तो ऐसी कोई सुरक्षित मात्रा नहीं है जो सेहत को प्रभावित न करे। हम शराब के उपयोग के तथाकथित सुरक्षित लेवल को लेकर कोई भी दावा नहीं कर सकते।  

WHO की स्टडी में कहा गया है कि अल्कोहल (Alcohol) का सेवन करने से कम से कम 7 प्रकार के कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसमें माउथ कैंसर, थ्रोट कैंसर, लिवर कैंसर, ऐसोफैगस  कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर शामिल हैं। दरअसल, शराब कोई सामान्य पेय पदार्थ नहीं है, बल्कि यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाती है। अल्कोहल एक ऐसा विषैला पदार्थ है। इसे दशकों पहले इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर की ओर से समूह 1 कार्सिनोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह सबसे ज्यादा जोखिम भरा है। इसमें एस्बेस्टस और तंबाकू भी शामिल हैं।

WHO ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि इथेनॉल (अल्कोहल) जैविक तंत्र के माध्यम से कैंसर की वजह बनता है। मतलब साफ है कि शराब कितनी ही महंगी क्यों न हो या फिर वह भले ही कम मात्रा में पी जाए। कैंसर का खतरा पैदा करती है। स्टडी में कहा गया है कि अधिक शराब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।  इतना ही नहीं, शराब की शौकीन महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या देखी गई है। इसके लिए केवल अल्कोहल जिम्मेदार है।

Breaking News : दुर्ग रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा… एसी कोच में आग लगने से मचा हड़कंप…. कड़ी मशक्कत पाया गया काबू
पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में हर साल 8 मार्च को होगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सीएम साय की घोषणा
राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक की मौजूदगी और रणक्षेत्र में बदल गया कानपुर, संयोग है या प्रयोग?
नेपाल में राजनीतिक संकट : पीएम ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं जीत सके विश्वास मत
एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम, बिलासपुर में होगी दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में चल रहे महादेव व रेड्डी अन्ना के दो ब्रांच पर पुलिस की रेड, सुपेला पुलिस ने पकड़े 6 आरोपी
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस CG Accident : राजनांदगांव में एसपी ऑफिस के सामने फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा… ट्रक चालक की मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?