भिलाई। । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्मदिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया।
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर भिलाई में उत्साह का माहौल रहा। 23 अगस्त मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जनप्रतिनिधि व वार्डवासियों के साथ खुशियां मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 के अध्यक्ष रमा विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर जन बंधु, जोहन सिन्हा, राजू पार्षद, मंगल साहू, दुर्गा प्रसाद साहू, श्याम लाल नागवंशी, विनोद बघेल, सुरेश सिन्हा, रोहित राजपूत, लीलाम्बर सिंह, मनहरण देवांगन, सोनु नरसिंह सहारे, भगत राम पटेल एवं नेहरू चौक के समस्त नागरिक एवं बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।





