दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां चार इनामी नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वाले नक्सली पति पत्नी। दोनों दंपत्तियों पर 20 लाख रुपए का इनाम है और 100 से अधिक वारदातों में यह शामिल रहे। दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्म समर्पण किया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दो नक्सली दंपत्तियों ने सरेंडर कर दिया। समर्पण करने वाले नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर एक में शामिल छोटू व उसकी पत्नी तथा पीएलजीए मिलट्री प्लाटून 31 नंबर के नक्सली कोशा उर्फ मासा व उसकी पत्नी ने सरेंडर किया। इन नक्सलियों में छोटू व कोशा पर 8-8 लाख का इनाम रखा गया। इसी प्रकार छोटू की पत्नी पर 3 लाख व कोशा की पत्नी पर एक लाख रुपए का इनाम था।
पुलिस ने बताया कि समर्पण करने वाले दोनों नक्सली दंपत्ति कई वारदातों में शामिल रहे। 2020 को पामेड़ क्षेत्र में हुई एक वारदात में चार जवान शहीद हो गए। 2020 में ही चिंतागुफा थाना क्षेत्र की एक वारदात 17 जवान शहीद हुए। इसी प्रकार अन्य कई घटनाओं में इन नक्सलियों का हाथ रहा। समर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि लगातार कैंप खुलने से सक्रिय नक्सली संगठन छोड़कर भाग रहे हैं। इधर समर्पण करने वाले नक्सलियों को दंतेवाड़ा एसपी द्वारा 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि अब तक 609 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके है जिसमें से 157 नक्सलियों पर इनाम घोषित रहा।




