ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारम्भ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारम्भ

By Om Prakash Verma
Published: July 18, 2023
Share
जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारम्भ
जिला स्तरीय हरेली तिहार में शामिल हुए कृषि मंत्री, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारम्भ
SHARE

दुर्ग। जिले के भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में आज जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। प्रदेश के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री साहू ने जिले में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा एवं देवेंद्र यादव, महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम रिसाली श्रीमती शशिकला सिन्हा, महापौर नगर निगम भिलाई 3 चरौदा निर्मल कोसरे, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा भुवनेश्वर यादव, नगर निगम भिलाई की पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी मौजूद थे ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हरेली तिहार को किसानों का तिहार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में आज से तिहार मनाने की शुरुवात होती है। विकास के साथ मानवता की विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने सरकार पहल कर रही है। छत्तीसगढ़ी बोली भाखा तीज तिहार में बड़ी मिठास है। आज छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का भी शुभारम्भ होने जा रहा है। यहां के खेलों में भी अपनत्व की भावना है। आप सभी गर्व के साथ छत्तीसगढिय़ा संस्कृति को अपनाएं। मंत्री जी ने सभी को हरेली तिहार की बधाई व शुभकामनाए दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। हरेली छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औऱ प्रथम त्यौहार है। आज इस शुभ अवसर पर पारम्परिक खेलो का जिसे छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का नाम दिया गया है, शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने आह्वान किया। विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने सरकार का अभिनव पहल है। सही मायने में अब भिलाई की पहचान मिनी भारत के रूप में झलक रही है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी। महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल ने स्वागत भाषण में हरेली तिहार मनाने व छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।

कार्यकम के अंत मे नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने आभर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंत्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किए। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एसपी शलभ सिन्हा, डीएफओ शशि कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी रायपुर को और स्मार्ट बनाएगा रीडिंग जोन, एक साथ 600 से अधिक लोग कर सकेंगे अध्यययन
सैनिकों के शौर्य और बलिदानों के कारण ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित हैं : मुख्यमंत्री साय
काशी के कोतवाल श्री काल भैरव के दरबार में सीएम साय ने टेका मत्था, पूजा अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली
आदित्य एल -1 पर बड़ा अपडेट : इसरो ने बताया कैसे काम कर रहा है हमारा अंतरिक्ष यान… दो सितंबर को हुआ था लॉन्च
3 करोड़ 67 लाख से होगा विकास… रिसाली के मुख्य मार्ग का होगा डामरीकरण… तीन अलग-अलग जगहों पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज देंगी प्रदेश को भूमि सम्मान… सीएम बघेल ने दी बधाई
Next Article दंतेवाड़ा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण…. 100 से ज्यादा वारदातों में शामिल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?